'मैं बाबा बागेश्वर नहीं…' GEN-Z से बात करते हुए ऐसा क्यूं बोल गए PM मोदी? जानिए स्पीच की 5 बड़ी बातें – India.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के बाद की जिंदगी और देश के भविष्य को लेकर कई अहम बातें बताईं. PM मोदी ने कहा कि हर पीढ़ी के सामने अलग चुनौतियां होती हैं. आज की युवा पीढ़ी के पास देश को आगे बढ़ाने का बड़ा मौका है. उन्होंने छात्रों से कहा कि अगले 35 साल में वे जो काम करेंगे, उसका असर विकसित भारत की तस्वीर पर पड़ेगा. समारोह में 3,000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए. इनमें 587 पीएचडी छात्र भी थे. PM मोदी ने मेधावी छात्रों को मेडल भी दिए.

PM मोदी ने छात्रों से कहा कि जिंदगी में सिर्फ समस्याओं को पहचानना काफी नहीं है. उनके समाधान पर भी काम करना चाहिए. उन्होंने IIT के पुराने छात्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि कई लोगों ने ऐसी समस्याओं पर काम किया, जिन पर पहले ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था. PM ने छात्रों को लगातार सीखते रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और आने वाले 20-30 साल में दुनिया किस तरह बदलेगी, यह कहना आसान नहीं है. ऐसे में युवाओं को नई चीजें सीखने और खुद को बदलते समय के साथ तैयार रखने की जरूरत है.

PM मोदी ने छात्रों को कैंपस लाइफ और असली जिंदगी के बीच का फर्क भी समझाया. उन्होंने कहा कि IIT में छात्रों को पता होता है कि कौन सा विषय पढ़ना है, कौन सी परीक्षा देनी है और किस कोर्स को पूरा करना है. लेकिन असली जिंदगी में ऐसा नहीं होता. वहां कई बार यह भी खुद समझना पड़ता है कि असली समस्या क्या है. इसके बाद उसका हल खोजना होता है. उन्होंने छात्रों से कहा कि नौकरी, बिजनेस, स्टार्टअप या किसी भी दूसरे क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए उन्हें बदलती परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा. चुनौतियों के साथ नए मौके भी आते हैं.

PM मोदी ने हल्के अंदाज में छात्रों से कहा, ‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो आपके मन में चलता होगा. ‘ इस बात पर समारोह में मौजूद लोग हंस पड़े. उन्होंने कहा कि हर छात्र अपने आने वाले कल के लिए कोई सपना देख रहा होगा. कोई पहली सैलरी का इंतजार कर रहा होगा, कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहता होगा और कोई नई परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा होगा. PM ने कहा कि हर पीढ़ी की अपनी जिम्मेदारी होती है. आज की युवा पीढ़ी को तय करना है कि अगले 35 साल में उसका काम देश की किन जरूरतों को पूरा करेगा.
दीक्षांत समारोह के दौरान PM मोदी ने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में बने AI आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का रिमोट से उद्घाटन किया. यह सिस्टम AI, डेटा साइंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और रिसर्च के काम में मदद करेगा. कार्यक्रम में छात्रों को डिग्री और मेडल दिए गए. दी गई जानकारी के मुताबिक, नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत देश में अब तक 37 सुपरकंप्यूटर लगाए जा चुके हैं. इन्हें IIT, IISc, NIT, C-DAC और दूसरे रिसर्च संस्थानों में इस्तेमाल किया जा रहा है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News