बंगाल में नतीजों के बाद TMC के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन, सड़कों पर भारी बवाल; भड़की पार्टी – Live Hindustan

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही हिंसा की खबरें सामने आई हैं। कई जगह पर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और हिंसा के बाद दोनों पार्टियों के एक एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। इस बीच मंगलवार देर रात कोलकाता में भी तनाव फैल गया। यहां तृणमूल कांग्रेस के एक ऑफिस पर बुलडोजर चलाने की खबरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक यहां के न्यू मार्केट इलाके में स्थित भीड़ में टीएमसी कार्यालय और कुछ दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया जिसके बाद पार्टी भड़क उठी है।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोगों के एक समूह ने न्यू मार्केट यूनियन के टीएमसी दफ्तर को निशाना बनाया और बिल्डिंग को पूरी तरह तोड़ दिया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिमें इलाके में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। घटना के बाद ऐतिहासिक हॉग मार्केट के आसपास के व्यापारियों में भगदड़ मच गई। डर के मारे स्थानीय दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और वहां से सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे।
इस घटना को लेकर टीएमसी भड़क उठी है और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसे गुंडागर्दी बताया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों की भीड़ ने स्थानीय दुकानदारों और पार्टी कार्यालय को निशाना बनाया। टीएमसी ने यह भी दावा किया कि इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों को ‘पीछे रहने’ के निर्देश दिए गए थे।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News