"बजट विकसित भारत का मजबूत आधार": डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- विपक्ष का नकारात्मक रवैया जनता समझ चुकी है – Dainik Bhaskar

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्र सरकार के बजट को विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो रहा है।
ये विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
रविवार को गांव सिरोधन में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे उपमुख्यमंत्री का पिलखुवा टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नया बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का नकारात्मक दृष्टिकोण अब जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर और अन्य पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News