LPG Price on 1st February Budget 2026: Budget 2026 पेश होने से पहले ही सरकार ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दे दिया है. सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू सिलेंडर अब भी 8 अप्रैल 2025 को तय किए गए पुराने रेट पर ही मिल रहे हैं.
दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम
रसोई गैस महंगी होने के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1844.50 रुपये हो गई है. मुंबई में यह अब 1692.00 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1642.50 रुपये था. चेन्नई में इसकी कीमत अब 1899.50 रुपये हो गई है. सरकार ने साफ किया है कि 50 रुपये की यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है, जिनका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक कामों में होता है.
(खबर अपडेट हो रही है….)
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.