Budget 2026: आजाद भारत के ऐसे दो वित्त मंत्री, जो पेश नहीं कर सके थे बजट… बड़ी थी वजह – AajTak

देश का बजट (India’s Budget) आज आने वाला है. सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) लोकसभा में इसे पेश करेंगी. मोदी सरकार में पूर्णकालिक वित्त मंत्री के रूप में ये उनका लगातार 9वां बजट भाषण होगी, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है. Budget 2026 पेश करने के साथ ही सीतारमण, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की बराबरी कर लेंगी, जो अपने कार्यकाल के दौरान नौ बजट पेश कर चुके हैं. बजट पेश करने की जिम्मेदारी फाइनेंस मिनिस्टर (Finance Minister) की होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के ऐसे भी वित्त मंत्री रहे हैं, जो अपने कार्यकाल के दौरान एक भी बजट पेश नहीं कर सके. 
केसी नियोगी ने नहीं पेश किया बजट
बात करें ऐसे भारतीय वित्त मंत्रियों के बारे में, तो इनमें पहला नाम केसी नियोगी का शामिल है, जिन्होंने एक भी बजट पेश नहीं पाया. इसके पीछे बड़ा कारण रहा था. KC Niyogi के Budget पेश न कर पाने का बड़ा कारण ये रहा था, कि वे महज 35 दिनों के लिए इस पद पर रहे थे.
उनका ये छोटा सा कार्यकाल साल 1948 में था. उन्होंने आरके शणमुखम चेट्टी (R.K. Shanmukham Chetty) की जगह लेते हुए वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन अगले 35 दिन बाद ही अपना इस्तीफा दे दिया था और इस दौरान बजट की तारीख नहीं पड़ी थी. 
आजाद भारत के दूसरे वित्त मंत्री थे नियोगी
भले ही बेहद कम समय के लिए केसी नियोगी ने वित्त मंत्री (Former Finance Minister KC Niyogi) के पद की जिम्मेदारी संभाली थी और बिना बजट पेश किए ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उनका नाम जरूर आजाद भारत के दूसरे वित्त मंत्री के तौर पर दर्ज हो गया. जब केसी नियोगी ने अपना इस्तीफा दिया, तो उनके बाद वित्त मंत्री का पद जॉन मथाई ने संभाला था और उन्होंने संसद में बजट पेश किया था. 
एच एन बहुगुणा भी नहीं पढ़ सके बजट 
KC Niyogi के अलावा एक और वित्त मंत्री ऐसे रहे हैं, जो बजट पेश नहीं कर सके. उनका नाम है हेमवती नंदन बहुगुणा (H N Bahuguna) का. इन्हें भी फाइनेंस मिनिस्टर रहते हुए एक भी बजट पेश करने का मौका नहीं मिला. दरअसल, बहुगुणा के साथ भी केसी नियोगी जैसी ही स्थिति देखने को मिली थी, क्योंकि उनका कार्यकाल भी महज साढ़े पांच महीने का रहा था.
हेमवती नंदन बहुगुणा साल 1979 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार (Indira Gandhi Govt) में वित्त मंत्री बने थे, लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान भी बजट पेश नहीं हो सका.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News