इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए यह फैसला लिया है। माइल्स ने 15 साल के करियर में सभी फॉर्मेट में ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 111 फर्स्ट क्लास, 57 लिस्ट ए और 71 टी20 मैच खेले, जिसमें क्रमश: 368, 66 और 77 शिकार किए। उन्होंने आखिरी बार जून 2026 में वाइटैलिटी ब्लास्ट में प्रोफेशनल क्रिकेट खेला था। हालांकि, माइल्स को कभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। उनके रिटारयमेंट की पुष्टि ग्लूस्टरशायर क्रिकेट क्लब ने की। उन्होंने इंग्लिश क्लब की वेबसाइट पर एक ओपन लेटर लिखकर अपने रिटायरमेंट के फैसले के बारे में बताया।
माइल्स ने लिखा, ”मुझे दुख है, लेकिन बहुत गर्व भी है कि मैं प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर रहा हूं। हालांकि यह कोई आसान फैसला नहीं था। हाल के दिनों में खेल के साथ मुझे जो मुश्किलें आई हैं, उन्हें देखते हुए मैंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए यह फैसला लिया है। हाल के समय में खेल से दूर रहकर मुझे खुद को और क्रिकेट के साथ अपने रिश्ते को बेहतर ढंग से समझने और सोचने का मौका मिला। हाल ही में मैंने जिन चुनौतियों का सामना किया है, वे मैंने अपने करियर के दूसरे मौकों पर भी अनुभव की हैं, हालांकि इस बार तीव्रता अलग है। मैं खुद से जिस तरह की उम्मीदें रखता हूं और जिन स्टैंडर्ड तक पहुंचने की मैंने हमेशा कोशिश की है, वे अक्सर ऐसे समय के लिए उत्प्रेरक रहे हैं। कई बार मेरी काबिलियत और परफॉर्मेंस के बारे में भावनाओं से समझौता किया है। इसके बाद जो सवाल और खुद पर शक होता है, वह सिर्फ एक बेकार कहानी को और मजबूत करता है। जब आप इसमें क्रिकेट में स्वाभाविक रूप से आने वाली अस्थिरता और अनिश्चितता को जोड़ते हैं, तो यह खेल को देखने का एक मुश्किल और आखिरकार अस्थिर तरीका बन जाता है।”
माइल्स को जो चीजें खेलने और कमबैक के लिए प्रेरित करती हैं, अब वह उस तरह का स्टैंडर्ड बनाए रखने में खुद को सक्षम नहीं पाते। उन्होंने कहा, ”युवावस्था का भोलापन, महत्वाकांक्षा और बेस्ट प्लेयर बनने की लगातार चाहत ने मुझे पिछली मुश्किलों से निकलने में मदद की। मैंने उन्हें रास्ते में आई रुकावटों, प्रक्रिया का हिस्सा या बस फॉर्म का एक दौर माना, और यही वो वजहें थीं कि मैं डटा रहा, वापसी कर पाया और दूसरी तरफ से निकल पाया। बदकिस्मती से अब मुझे लगता है कि मेरे अंदर अब उस तरह से आगे बढ़ने की क्षमता नहीं है जिससे मैं ट्रेनिंग कर सकूं, खेल सकूं और उस लेवल पर परफॉर्म कर सकूं जिसे मैं खुद से मान सकूं। बेशक, ऐसे भी कई दौर आए हैं जब मैंने खेल से प्यार किया, आजादी से खेला और सच में उसी तरह अभिव्यक्त किया जैसा मैं हूं। 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू, 200 से ज्य्दा मैच, 500 से ज्यादा विकेट, एक वन डे कप और एक चैंपियनशिप जीत – यह काफी अच्छा सफर रहा। मैं अब उन कामयाबियों की पहले से कहीं ज्यादा तारीफ कर सकता हूं और शायद पहली बार खुद को वह सेल्फ-वैलिडेशन दे सकता हूं जिसका मैं हकदार हूं।”
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play