Feedback
म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान पिछले महीने से विवादों के घेरे में हैं. बॉलीवुड को ‘सांप्रदायिक’ बताने के बाद उन्होंने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था. देखते-देखते ही इस मामला पर बहस छिड़ गई. रहमान ने कहा था कि उन्हें लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हाल के सालों में ज्यादा ‘सांप्रदायिक’ हो गई है. हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि उनकी बात को गलत समझा गया और उनके शब्दों को गलत तरीके से लिया गया.
हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में एआर रहमान पहुंचे. उन्होंने यहां काफी मस्ती की. फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ के सितारों विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव के साथ रहमान मंच पर आए थे. शो पर ‘व्हिस्पर गेम’ खेला गया, जिसमें सभी गेस्ट को हेडफोन पहनाकर कपिल एक लाइन बोलते हैं, जो उन्हें दूसरे को समझानी होती है. खेल के बाद रहमान ने कहा कि गेम इस बात का शानदार उदाहरण है कि मैसेज कैसे ट्रांसमिशन के दौरान बदल जाते हैं.
रहमान ने कपिल शर्मा के शो पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘यह एक अच्छी एक्सरसाइज है यह देखने के लिए कि जानकारी कैसे गलत समझी जाती है. अलग-अलग राज्य, अलग-अलग संस्कृतियां. दुनिया की समस्या यही है कि मैसेज रास्ते में कैसे खराब हो जाते हैं.’
साइलेंट फिल्म में दिया म्यूजिक
एआर रहमान ने कपिल के शो पर अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट ‘गांधी टॉक्स’ के कंपोजर के रूप में प्रमोशन के लिए आए थे. किशोर पांडुरंग बेलेकर की बनाई साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में म्यूजिक देने को लेकर रहमान ने कहा, ‘अगर डायलॉग्स नहीं हैं, तो यह म्यूजिक का सेलिब्रेशन होता है, क्योंकि आपको पूरा रियल एस्टेट मिल जाता है म्यूजिक करने के लिए, लेकिन यह डरावना भी है क्योंकि लोग जज करेंगे. हर नोट एक्सपोज हो जाएगा.’
एआर रहमान ने दिया था बड़ा बयान
बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में एआर रहमान ने कहा था कि अब जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, वो चीजें तय करने की पावर रखते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि यह ‘सांप्रदायिक चीज भी हो सकती है. लेकिन मेरे सामने नहीं हुआ है. यह मुझे चाइनीज व्हिस्पर्स की तरह आता है कि आपको बुक किया गया, लेकिन म्यूजिक कंपनी ने आगे जाकर अपने पांच कंपोजर्स हायर कर लिए. मैंने कहा, ‘ओह, यह तो अच्छा है, मुझे आराम मिलेगा, मैं परिवार के साथ चिल कर सकता हूं.”
सांप्रदायिक बायस वाले कमेंट के लिए आलोचना का सामना करने के बाद एआर रहमान ने एक वीडियो मैसेज के जरिए सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि इंटेंशन्स कभी-कभी गलत समझी जा सकती हैं. लेकिन उनका उद्देश्य हमेशा म्यूजिक के जरिए उत्थान, सम्मान और सेवा करना रहा है. उन्होंने यह भी कहा था, ‘मुझे भारतीय होने पर गर्व है, जो मुझे एक ऐसा स्पेस क्रिएट करने की अनुमति देता है जहां हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी हो और मल्टीकल्चरल आवाजों का जश्न मनाया जाए.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू