बिहार: सब्जी मंडी के पीछे फेंका था ट्रॉली बैग, पुलिस ने खोला तो मिला युवती का शव – AajTak

Feedback
रोहतास में एक लाल रंग के ट्रॉली बैग में बंद शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही डेहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन शुरू कर दी है. मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है. मामला डेहरी थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर सबसे पहले डायल-112 पुलिस की टीम पहुंची थी. उसके बाद पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे. वहीं जब बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें अंदर युवती की डेडबॉडी थी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती की हत्या क्यों और किसने की? इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: नाले के अंदर नीले सूटकेस में मिली महिला की लाश, चेहरे और गले पर खून के निशान
DSP ने क्या कहा?
इस मामले में रोहतास जिले के साइबर डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह से सूचना मिली कि डेहरी नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में एक सूटकेस में डेडबॉडी है. जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और बैग को खोला गया. इस दौरान बैग के अंदर एक युवती की डेडबॉडी मिली.
हालांकि, अभी डेडबॉडी की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवती की पहचान के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भेजवा दिया गया है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News