बरेकाः 70 विजेता अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित – Hindustan

वाराणसी, विशेष संवाददाता। बरेका में 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा का समापन सोमवार को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी के साथ हुआ। इस मौके पर आयोजित निबंध, टिप्पणी, वाद-विवाद, संगोष्ठी आदि हिंदी की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बरेका की राजभाषा पत्रिका ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का भी विमोचन हुआ। अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक बरेका आशुतोष पंत ने कहा कि कर्मचारियों में हिंदी के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखकर प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि बनारस हिंदी का घर है, इसलिए हम सभी को अपने कार्यालयीय कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।बीएचयू
कला संकाय की अध्यक्ष प्रो. सुषमा घिल्डयाल ने कहा कि हिंदी ने विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। हिंदी की आत्मा को जागृत एवं सशक्त बनाने के लिए हिंदी में संवाद करना आवश्यक है। समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर रामजन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य भी रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News