बरेली बवाल में एक अगस्त को होगी सुनवाई – Hindustan

बरेली.विधि संवाददाता बरेली बवाल में बारादरी पुलिस पर जानलेवा हमला और एसिड अटैक करने के चर्चित मामले में अब विशेष जज संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गयी. विशेष कोर्ट ने गवाही को अब एक अगस्त की तारीख नियत की है. एडीजीसी क्राइम दिगंबर पटेल ने बताया कि थाना बारादरी में तैनात प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी.आरोप था कि 26 सितंबर 2025 को मौलाना तौकीर रजा खां ने मुस्लिम समुदाय से जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान में एकत्रित होने का आव्हान किया था.जिस पर दो-ढाई सौ लोग हाथो के तख्तियां लेकर मौलाना आजाद इंटर कालेज के पास वाली गली से श्यामतगंज चौराहे की ओर सर तन से जुदा नारे लगाकर तेजी से बढ़े.भीड़ को पुलिस बल ने समझाया कि इस्लामिया मैदान में किसी कार्यक्रम की परमीशन नहीं है. इस भीड़ का नेतृत्व नदीम और अनीस सकलैनी कर रहे थे. साजिद सकलैनी, तहसीन, वसीन, अजीम, हसीन,अदनान और मोईन सिद्दीकी आदि ने भीड़ को भड़का दिया. तभी भीड़ ने दीवार की आड़ से एसिड से भरी कांच की बोतले, पत्थर फेकना शुरू कर दिया. भीड़ ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हमलावरों की गोली सिपाही सिद्धांत चौधरी के छूते हुए निकल गयी. सिपाही आदित्य प्रताप सिंह के ईट पत्थर से चोटें लगी. पुलिस ने 28 नामजद समेत दो ढाई सौ अज्ञात आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी.बरेली बवाल के इस प्रकरण में मौलाना तौकीर रजा खां, डॉ.नफीस खान, फरहत खान, मो.नदीम खान, अफजाल समेत 43 आरोपियो के खिलाफ चार्जशीट पेश हुई थी थी शेष आरोपियो के खिलाफ विवेचना प्रचलित है. बरेली बवाल की इस केस पत्रावली की सुनवाई विशेष जज संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट में चल रही है.बीती 7 जुलाई को विशेष कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा खां, डॉ.नफीस समेत आरोपियो के खिलाफ आरोप तय करके सुनवाई शुरू कर दी. सोमवार को इस चर्चित मामले में सुनवाई होनी थी.मौलाना तौकीर रजा खां की पेशी वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा फतेहगढ़ जेल से हुई. वही डॉ.नफीस समेत चौदह आरोपियो को जिला जेल से पुलिस अभिरक्षा में विशेष कोर्ट में पेश किया गया. सोमवार को नियत तारीख पर कोई गवाह ना आने विशेष कोर्ट ने सुनवाई को अब एक अगस्त की तारीख नियत की है.
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News