मारुति सुजुकी के नेक्सा पोर्टफोलियो की लास्ट अपडेट होने वाली कार बलेनो है। कंपनी ने हाल ही में इस प्रीमियम हैचबैक का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। इसमें पेट्रोल और CNG का ऑप्शन भी मिलता है। हालांकि, पहले इसके CNG में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता था। ऐसे में अब कंपनी ने इसमें ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन भी जोड़ दिया है। अब ग्राहक बलेनो डेल्टा वैरिएंट को CNG AMT में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.32 लाख रुपए रखी है। कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 34.47 Km का दमदार माइलेज भी देगी। बता दें कि ये नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है।
मारुति बलेनो CNG AMT के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1197cc का इंजन मिलता है, जो पेट्रोल मोड पर 82.93 PS का मैक्सिमम पावर और 112.4 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड पर इसका मैक्सिमम पावर 69.75 PS और मैक्सिमम टॉर्क 101.8 Nm हो जाता है। इस इंजन को 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। बलेनो में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और फैक्ट्री फिटेड 55 लीटर का CNG सिलेंडर मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक CNG से इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 34.47 km/kg तक है।
Z12-सीरीज इंजन से AMT ऑप्शन मिला
मारुति ने बलेनो में अब नया 1.2-लीटर Z12-सीरीज वाले थ्री-सिलेंडर इंजन लगाया है। इस इंजन का इस्तेमाल स्विफ्ट और डिजायर में भी किया जा रहा है। ये इंजन S-CNG सिस्टम और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) को सपोर्ट करता है। ये नया इंजन AMT क्लच के इस्तेमाल करता है और गियर बदलने की प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बना देता है, जिससे क्लच पैडल दबाने की जरूरत नहीं होती। इस इंजन के आने से कंपनी की कारों में अब पावरट्रेन के ऑप्शन बढ़ गए हैं।
मारुति बलेनो के फीचर्स की डिटेल
बलेनो के फीचर्स की बात करें त इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन यूनिट एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ मिलता है। कार में आर्कमिस ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया है। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं। साथ ही, इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्टेंस के साथ इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX दिया है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play