—विज्ञापन—
मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब उस मुहाने पर आ खड़ी हुई है, जहां से वापसी का रास्ता सिर्फ तबाही की ओर जाता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि उसके पास संभलने के लिए अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं. ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर ईरान ने उनकी शर्तें नहीं मानीं, तो उन पर ‘कहर’ बरसने वाला है.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए तेहरान को डेडलाइन याद दिलाई. उन्होंने लिखा, ‘याद रखें जब मैंने ईरान को डील करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था. अब समय खत्म हो रहा है – 48 घंटे बाद उन पर कहर टूटने वाला है.’
दरअसल, 26 मार्च को ट्रंप ने ईरान को एक प्रस्ताव दिया था. ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान ने तय समय के भीतर समझौता नहीं किया, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रा को पूरी तरह नष्ट कर देगा. ट्रंप का दावा है कि ईरान ने अपने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट करने वाले अमेरिकी हमलों पर सात दिन की रोक मांगी थी, लेकिन उन्होंने इस समय को 10 दिन तक बढ़ाने का फैसला किया, जिससे डेडलाइन 6 अप्रैल तक बढ़ गई.
यह भी पढ़ें : 7वें LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान ने भारत के नाम दिया बड़ा संदेश
एक तरफ ट्रंप की धमकियां हैं, तो दूसरी तरफ ईरान भी झुकने को तैयार नहीं दिख रहा. ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को ‘एकतरफा और अनुचित’ बताकर खारिज कर दिया है. ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कलिबाफ ने एक और अहम जलमार्ग ‘बाब अल-मंडेब’ को लेकर परोक्ष धमकी दी है।
यह भी पढ़ें : कंगाल पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत! मिडिल ईस्ट जंग के बीच UAE ने वापस मांगा कर्ज; 29 साल से नहीं चुकाया था
कलिबाफ ने सवाल उठाया कि दुनिया इस मार्ग पर कितनी निर्भर है? बता दें, बाब अल-मंडेब स्ट्रेट, अरब पेनिनसुला के दक्षिणी सिरे पर है. स्वेज कैनाल से आने-जाने वाले दुनिया भर के कंटेनर शिपिंग ट्रैफिक का करीब एक चौथाई हिस्सा यहीं से आता-जाता है. अगर ईरान या उसके समर्थित गुट इस रास्ते को ब्लॉक करते हैं, तो पूरी दुनिया की सप्लाई चेन ठप हो जाएगी. गेहूं, चावल, तेल और एलएनजी की कीमतों में आग लग सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in