Feedback
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद इंडस्ट्री पूरी तरह से सदमे में है. ये सब कैसे हुआ, बस यही हर कोई जानना चाहता है. एक्टर पर चोर ने उनके घर पर चाकू से हमला किया. ये बात हैरान कर देने वाली है. अब इस मामले पर सैफ अली खान की पत्नी, सुपरस्टार करीना कपूर खान का पहला बयान आया है.
फैन्स को जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर की है. करीना ने सैफ की हालत बताई है. साथ ही फैन्स से गुजारिश की है कि वो थोड़ा धैर्य रखें. और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.
करीना ने शेयर की पोस्ट
करीना ने लिखा- हमारे परिवार के लिए ये काफी चैलेंजिंग दिन रहा. हम अभी भी चीजों को प्रोसेस करने की कोशिश ही कर रहे हैं. सोच रहे हैं कि आखिर ये सब हो कैसे गया. इस मुश्किल समय में, मैं मीडिया और पैपराजी से गुजारिश करना चाहती हूं कि किसी भी तरह की अफवाह को न बढ़ाएं. साथ ही ऐसी कोई कवरेज न करें जो सही नहीं.
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
“हम आप सभी का कन्सर्न समझते हैं और चिंता भी करते हैं. जिस तरह से आप लोग लगातार अपडेट लेने की कोशिश कर रहे हैं, ये सबकुछ देखना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है. हमारी सेफ्टी को लेकर आप लोग जिस तरह से चिंतित हो रहे हैं, ये हमारे लिए बड़ी बात है. पर मैं आप सभी लोगों से गुजारिश करना चाहती हूं कि हम लोगों की बाउंड्री की इज्जत करें. हम लोगों को थोड़ा स्पेस दें, जिससे हमारा परिवार बाहर निकल सके. चीजों को समझ सके.”
“मैं आफ सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि आप लोग हमें समझ रहे हैं और इस सेंसिटिव समय में हम लोगों की मदद कर रहे हैं.
करीना कपूर खान.”
क्या हुआ था?
बता दें कि 16 जनवरी की रात एक्टर सैफ अली खान के घर पर एक चोर घुस आया था. उसने एक्टर पर अटैक किया. सैफ पर उसने चाकू से 6 बार हमला किया. फिलहाल सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी सर्जरी की गई है. सैफ की रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला है. इसके अलावा तैमूर की नैनी का भी पूरे मामले पर बयान सामने आया है.
नैनी ने बताया कि चोर को उन्होंने देखा था. बाद में करीना और सैफ सामने आए. जिसके बाद सैफ पर उसने हमला किया. सैफ को 6 बार उसने मारा. सैफ अब खतरे से बाहर हैं और जल्द ही रिकवर करके वो घर लौटेंगे. बता दें कि सैफ से लीलावती में मिलने के लिए बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान पहुंचे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इब्राहिम ही उन्हें देर रात 3 बजे लीलावती अस्पताल में लेकर पहुंचे थे. ड्राइवर नहीं था, जिसकी वजह से वो ऑटो रिक्शा में पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू