India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से वहां के हालात में कोई भी सुधार नहीं हुआ है. बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. इसी बीच 9 दिंसबर को विदेश सचिव विक्रम मिस्री बांग्लादेश का एकदिवसीय दौरा करेंगे.
अपने इस दौरे में वो अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वो हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंताओं को ढाका के समक्ष उठाएंगे. आइये जानते हैं बांग्लादेश के हालात को लेकर 10 बड़े अपडेट.