बांग्लादेश में करेंसी नोटों से हटेगी शेख मुजीबुर रहमान की फोटो, आंदोलन की तस्वीर होगी शामिल – Aaj Tak

Feedback
बांग्लादेश में हालात हर दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं.शेख हसीना की सत्ता के तख्तापलट के बाद से पड़ोसी मुल्क में अशांति का माहौल है. इसी बीच, बांग्लादेश ने अपनी करेंसी नोटों से पूर्व राष्ट्रपति और बांग्लादेश के संस्थापक के रूप में पहचान रखने वाले शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की बैंक में नए नोट छापे जा रहे हैं, जिसमें इसी साल जुलाई महीने में हुए छात्र आंदोलन की झलक को शामिल किया जाएगा. बता दें कि इस आंदोलन ने शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया था. इसके बाद मुहम्मद युनुस को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था.
अंतरिम सरकार ने दिए ये निर्देश
केंद्रीय बैंक के अनुसार, 20, 100, 500 और 1,000 टाका के नोटों की छपाई अंतरिम सरकार के निर्देशों पर की जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, ‘नए नोटों में ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान की फोटो नहीं होगी.’
नई नोटों में ये होगा खास
नए नोटों में धार्मिक संरचनाएं, बंगाली परंपराएं और जुलाई के आंदोलन के दौरान बनाए गए ‘ग्रैफिटी’ को शामिल किया जाएगा. बांग्लादेश बैंक की कार्यकारी निदेशक हुशनारा शिखा ने कहा, ‘आशा है कि नए नोट अगले छह महीने के भीतर बाजार में जारी किए जा सकेंगे.’
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने बंगाल और त्रिपुरा से अपने दो डिप्लोमेट्स वापस बुलाए, जानें क्या है मामला
रिपोर्ट के अनुसार, बैंक और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान नोटों से मुजीबुर रहमान की छवि हटाई जाएगी. शुरुआत में इन चार नोटों के डिज़ाइन को बदला जा रहा है, और अन्य नोटों को चरणों में फिर से डिज़ाइन किया जाएगा. वित्त मंत्रालय के वित्त संस्थान विभाग ने सितंबर में नए नोटों के लिए विस्तृत डिज़ाइन प्रस्ताव प्रस्तुत किया था.
मुजीबुर रहमान की प्रतिमाओं को भी बनाया गया निशाना
बता दें कि आंदोलन के दौरान भी मुजीबुर रहमान की प्रतिमाओं को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया था. उनकी प्रतिमाओं और दीवारों पर उनकी छवि वाली मूर्तियों को निशाना बनाया गया था जब शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गई थीं.
हसीना ने युनुस पर लगाए थे आरोप
हसीना ने हाल ही में युनुस पर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया. शेख हसीना ने कहा कि युनुस सरकार चलाने में असमर्थ हैं और उनके शासन में बांग्लादेश में अराजकता फैल रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News