भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बाढ़ का विकराल रूप जनजीवन को लगातार प्रभावित कर रहा है। सोमवार को सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड 36.76 मीटर पर पहुंच गया। अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड 36.75 मीटर का था।
इस बीच भवनाथपुर में एनएच-80 पर पानी की गहराई ढाई फीट तक होने के बाद प्रशासन ने भागलपुर-सुल्तानगंज के बीच परिचालन पर रोक लगा दी है। पैदल या किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं है। सड़क पर बैरियर लगा दिया गया है। एनएच-80 पर भवनाथपुर के अलावा कुछ अन्य जगहों पर भी पानी चढ़ृ गया है। प्रशासन ने विकल्प के रूप में निर्माणाधीन फोरलेन के इस्तेमाल की सलाह दी है। सोमवार शाम फोरलेन पर भी कुछ जगहों पर पानी चढ़ गया। हालांकि यहां से वाहनों की आवाजाही हो रही है। फोरलेन पर आवाजाही बंद करने की नौबत आई तो भागलपुर जिले का न सिर्फ मुंगेर बल्कि पटना से भी सड़क संपर्क भंग हो जाएगा। वैसे, पटना जाने के लिए नौगछिया के रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।
एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि सड़क पर बाढ़ के पानी का तेज बहाव होने से वाहनों और राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा जानमाल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। जलस्तर में और वृद्धि की संभावना को देखते हुए डीएम के निर्देशानुसार मार्ग को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्देश संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्षों को दिया गया है। अकबरनगर और नाथनगर थानाध्यक्षों को पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। किसी भी वाहन अथवा व्यक्ति को प्रतिबंधित मार्ग से आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही जलस्तर और सड़क की स्थिति की दैनिक रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
इधर, जिलेभर में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से सुल्तानगंज में सोमवार शाम 5 बजे उच्चतम जलस्तर (एचएफएल) का रिकार्ड टूट गया। भागलपुर में 16 सेमी और कहलगांव में 18 सेमी की बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है। मंगलवार को भागलपुर और कहलगांव में 21-21 सेमी बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। शहरी क्षेत्र में भी नए क्षेत्रों पानी फैलने लगा है। टीएमबीयू में नावें चलने लगी हैं। कार्यालय कक्ष में पानी घुस गया है। उत्तर पुस्तिकाएं भींग गई हैं। बाढ़ पूरे जिले को आगोश में ले चुकी है। सबौर में लोदीपुर-जिच्छो के समीप मां दुर्गा कॉलोनी, अकबरनगर के इंगलिश चिचरौंन, मोतीचक, सन्हौला से गोराडीह जाने वाली सड़क पर पानी फैल गया है। नवगछिया की तरफ कोरचक्का के पास कोसी के रिंग बांध से रिसाव हो रहा है। उसे रोकने की कवायद चल रही है।
कोट–
अप स्ट्रीम में इलाहाबाद, वाराणसी, बक्सर में पानी काफी घट गया है। 36-48 घंटे में भागलपुर में पानी घटने के आसार हैं। मंगलवार तक वृद्धि जारी रहने का अनुमान है।
– अलंकृता पांडेय, डीएम, भागलपुर।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play