ठाणे शहर में 17 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी पसंद के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिल पाने से परेशान था। उसने 12वीं क्लास की साइंस परीक्षा में 95.7% मार्क्स हासिल किए थे।
स्टूडेंट ने फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर एक मैसेज भेजकर अपनी जान देने की बात कही। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, वह एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 22वीं मंजिल के रिफ्यूज एरिया से कूद गया। यह घटना शुक्रवार 4 सितंबर को हुई।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
ओडिशा में नए DGP की नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया रोकी
ओडिशा में नए पुलिस महानिदेशक DGP की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि राज्य सरकार ने DGP चुनने के लिए तय नियमों से हटकर कुछ जूनियर अधिकारियों के नाम भी UPSC को भेज दिए। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल UPSC को DGP के लिए पैनल अंतिम रूप नहीं देने को कहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.