अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें कई वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको चौंका देते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर देखने को मिला। दरअसल, इस वीडियो में बारिश के पानी से बाढ़ आ जाती है। इस बाढ़ में कई व्हीकल डूबे हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इसमें हीरो विडा VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑन रहता है। इतना ही नहीं, ये इस में दौड़ता भी नजर आता है। चौंकाने वाली बात ये थी कि इसमें स्कूटर पूरी तरह डूबा हुआ था। उसका सिर्फ हैंडल और हेडलाइट ही नजर आ रही है। इतने पानी में दूसरे ICE व्हीकल का बुरा हाल दिख रहा था।
हमें ये वीडियो इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल करने के दौरान पर मिला। ये वीडियो jkautosofficial नाम की ID से शेयर किया गया है। साथ ही, इसमें लिखा है कि हीरो VIDA VX2 के साथ मोबिलिटी का फ्यूचर अब यहां है। हीरो VIDA VX2 के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और पर्यावरण के अनुकूल राइडिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस लें। चाहे डेली का सफर हो या वीकेंड की राइड, VIDA को हर सफर को आसान, कनेक्टेड और सस्टेनेबल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, ये वीडियो अखनूर, जम्मू का हो सकता है।
विडा VX2 Go FB कंपनी के VX2 रेंज में कम कैपेसिटी वाले VX2 Go और ज्यादा स्पेसिफिकेशन वाले VX2 प्लस वैरिएंट के बीच की जगह लेता है। इसमें 3.1 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक लगा है, जिसे स्कूटर को सीधे स्टैंडर्ड वॉल सॉकेट में प्लग करके चार्ज किया जा सकता है। यह मौजूदा रिमूवेबल बैटरी वाले मॉडल्स के साथ डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग की सुविधा जोड़कर ग्राहकों के लिए ऑप्शन को और बेहतर बनाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.13 लाख रुपए है।
विडा VX2 Go FB कंपनी के VX2 रेंज में कम कैपेसिटी वाले VX2 Go और ज्यादा स्पेसिफिकेशन वाले VX2 प्लस वैरिएंट के बीच की जगह लेता है। इसकी डिलीवरी अगस्त की शुरुआत में देश भर में मौजूद आधिकारिक विडा डीलरशिप के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। इसमें 3.1 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक लगा है, जिसे स्कूटर को सीधे स्टैंडर्ड वॉल सॉकेट में प्लग करके चार्ज किया जा सकता है।
यह नया मॉडल उन लोगों के लिए है जिनके पास अपनी पार्किंग की जगह है और जिन्हें चार्जिंग के लिए बैटरी को घर के अंदर ले जाने की सुविधा की जरूरत नहीं है। विडा का कहना है कि VX2 Go FB फुल चार्ज पर 128 Km की IDC-सर्टिफाइड रेंज देता है। इसमें 6 kW की स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिससे इसकी टॉप स्पीड 70 kmph तक पहुंचती है।
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा
इसकी बैटरी DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। यह 65 मिनट में बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज कर देती है। नई बैटरी कॉन्फिगरेशन के अलावा, इस स्कूटर का बाकी पैकेज VX2 फैमिली के दूसरे स्कूटर जैसा ही है। ग्राहक चुने गए वैरिएंट के आधार पर विडा के ‘बैटरी-एज-अ-सर्विस’ (BaaS) प्रोग्राम को भी चुन सकते हैं। 2.2 kWh से 4.4 kWh तक की बैटरी और 93 Km से 187 Km तक की रेंज के साथ, VX2 पोर्टफोलियो अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा कॉन्फिगरेशन वाले ऑप्शन में से एक है।
27.2 लीटर का स्टोरेज दिया
इसमें लंबी सिंगल-पीस सीट मिलती है। इस सीट के नीचे 27.2 लीटर का स्टोरेज दिया है। इसके अलावा, इसमें 4.3-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। विडा ने यह भी बताया है कि ग्राहकों को पूरे भारत में 5,900 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्टेशन और 700 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट्स की सुविधा मिलेगी।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play