'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज, आज बीजेपी का देशभर में प्रदर्शन – AajTak

Feedback
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर दिए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बयान को लेकर खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है. इसके साथ ही बीजेपी ने सोमवार दो देशभर में खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन का भी ऐलान कर दिया है. वहीं, कांग्रेस के कई नेता इस मामले में सफाई देकर खड़गे का बचाव कर रहे हैं.
मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री और उनके पिता को लेकर अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है.
बता दें कि खड़गे पटना दौरे पर हैं और इसी दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि SIR में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा. इस पर एक व्यक्ति ने कहा, ‘मोदी नहीं जाएंगे’. शख्स के इसी बयान पर खड़गे ने कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’
खड़गे का पुतला भी फूंकेगी बीजेपी
मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर BJP ने एक बयान में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता के बारे में पटना में कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट की अपमानजनक, अभद्र और आपत्तिजनक कमेंट के विरोध में, BJP सोमवार को देश के सभी स्टेट हेडक्वार्टर पर जोरदार प्रदर्शन करेगी.’
वहीं BJP ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंकने का ऐलान भी कर दिया है. पार्टी 26 अक्टूबर को सुबह पटना के इनकम टैक्स सर्कल में खड़गे का पुतला जलाएगी.
‘बीजेपी के लोगों ने खड़गे के साथ बदतमीजी की’
इस पूरे विवाद पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है. मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, ‘ये दूसरी बार है जब संघ और बीजेपी के लोगों ने खड़गे के साथ बदतमीजी की है. इससे पहले उत्तराखंड में एक दलित होने के कारण उनके खिलाफ तथाकथित शुद्धिकरण का घटिया काम किया गया था.’
पवन खेड़ा ने कहा कि जब खड़गे बिहार में भाषण दे रहे थे, तब एक बीजेपी कार्यकर्ता ने बदतमीजी से चिल्लाकर कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएगा, चाहे तुम्हारे पिता भी आ जाएं. एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक भाषा के जवाब में खड़गे ने संघ और मोहन भागवत का संदर्भ देते हुए कहा था कि मोदी जरूर जाएंगे और उनके वैचारिक पिता भी जाएंगे. खेड़ा ने आरोप लगाया कि ये सब मोदी और शाह के सीधे इशारे पर हो रहा है, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा.
भूपेश बघेल बोले- इसमें गाली जैसा क्या है?’
वहीं, कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने खड़गे का बचाव करते हुए कहा, ‘इसमें इतनी गाली क्या है? जब भाषण हो रहा था, तो कोई चिल्ला रहा था. ये तो बस बोलने का एक तरीका है. उसका देवता भी जाएगा या उसका बाप भी जाएगा कहना कोई बेइज्जती नहीं है.’
यह भी पढ़ें: ‘बाप भी जाएगा…’, खड़गे के PM पर विवादित बयान से बवाल, अमित शाह बोले- सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं
भूपेश बघेल ने आगे कहा कि बेइज्जती की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री ने की थी. उन्होंने कहा, ‘कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, कभी जर्सी गाय तो कभी मंगलसूत्र छीनने जैसी बातें खुद पीएम कहते हैं. भारत के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया. जब पीएम ऐसी बातें कहते हैं, तब बीजेपी के लोग पूरी तरह चुप क्यों रहते हैं?’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News