बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई: जिला परिषद सभागार में राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट हुआ – Dainik Bhaskar

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो साल पूरे होने और अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर 27 नवंबर को जिला परिषद सभागार में सामूहिक शपथ कार्यक्रम हुआ। नई दिल्ली से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर दोपहर 3 बजे लाइव वेबकास्ट किया गया।
कार्यक्रम में जिले के संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य हितधारक जुड़े। बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल के जरिए उपस्थित लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई गई।
अभियान का उद्देश्य बाल विवाह रोकना, बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना, शिक्षा को बढ़ावा देना और इस विषय पर जागरूकता फैलाना है।
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक योगेन्द्र देथा ने आम लोगों से बाल विवाह रोकने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में योगदान देने को कहा।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग से सूचना सहायक विजय कुमार राठौड़ और जेंडर स्पेशलिस्ट कल्पेश खण्डेलवाल शामिल हुए। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से केंद्र प्रबंधक कुलसम बानो और परामर्शदाता रूचिका रावल व खुशबू रावल मौजूद रहीं।
वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक पिंकी राजपुरोहित और हीना कुमारी लखारा शामिल हुईं। महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से हीरालाल, प्रीती सेन और कमल सिंह, डीपीए आईसीडीएस भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के जिला समन्वयक त्रिदेव वैष्णव, जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच वर्कर दिलीप धवल और जिला परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन मनोहर सिंह भी शामिल हुए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी उपस्थित रहीं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News