रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, IPL 2027 में संभालेंगे टीम की कमान – Rohit Sharma has been re-appointed as mumbai indians captain ahead of ipl 2027 – News24 Hindi

Written By Sanjeet
Edited by: Sanjeet
रोहित शर्मा की कप्तानी में MI पांच बार बन चुकी है आईपीएल चैंपियन (PIC Credit -X/IPL/Mumbai Indians)
न्यूज 24 डिजिटल: आईपीएल 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने बड़ा ऐलान किया है. मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है. मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंप दी है. MI को पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले रोहित IPL 2027 में फिर से टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. रोहित करीब तीन साल बाद मुंबई के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे. इससे पहले वह 2013 से 2023 तक टीम की कमान संभाल चुके हैं और अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया था. अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें दोबारा से कप्तान बनाया है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी को लेकर मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं. इसके साथ फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, ”मुस्कुराओ, सभी लोग मुस्कुराओ.”
Smile, everybody smile 💙#MumbaiIndians #CaptainRo pic.twitter.com/YUqYZTQxu9
रोहित शर्मा साल 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. उन्होंने 2013 में रिकी पोंटिंग की जगह टीम की कप्तानी संभाली थी. इसके बाद पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में मुंबई को आईपीएल चैंपियन बना दिया. रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में कुल पांच बार खिताब अपने नाम किया.
रोहित ने 2013 से 2023 तक करीब 10 साल मुंबई की कप्तानी की. अब आईपीएल 2027 में वह एक बार फिर टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी को उनसे एक बार फिर पुराने सुनहरे दौर की वापसी की उम्मीद होगी.
खबर अपडेट हो रही है…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News