'बाहर निकाला तो मर जाऊंगा…', 7-7 दिन तालाब में रहने को मजबूर 16 साल का इकबाल, जानें क्यों पानी से नहीं आता बाहर – Aaj Tak News

Feedback
16 साल का इकबाल शेख इन दिनों अपनी अनोखी जिंदगी की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है. एक-दो दिन नहीं, बल्कि लगातार चार से पांच दिन, कभी-कभी सात दिनों तक भी वह पानी में ही रहकर समय बिताता है. इसलिए स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके लिए ‘जल ही जीवन’ नहीं, बल्कि ‘जल में ही जीवन’ है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का यह मामला है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले लगभग पांच वर्षों से इकबाल घर छोड़कर बेलडांगा शहर के तमाम तालाबों में दिन-रात पानी में तैरते हुए रहता है. यह न तो किसी शौक का परिणाम है और न ही किसी रिकॉर्ड बनाने की कोशिश.
जलने लगता है शरीर
इकबाल का कहना है कि उसके शरीर में लगातार जलन होती है. उसका दावा है कि उस पर जिन्न, परी या किसी अदृश्य शक्ति का साया है. जैसे ही वह पानी से बाहर निकलता है, शरीर में तेज जलन शुरू हो जाती है, जबकि पानी में उतरते ही उसे राहत मिलती है.
सफेद पड़ गई त्वचा
लगातार कई दिनों तक पानी में रहने के कारण उसके हाथ-पैर और पूरे शरीर की त्वचा सफेद पड़ गई है. लंबे समय तक पानी में रहने से वह सर्दी-खांसी से भी पीड़ित हो गया है. देखें VIDEO:- 
इलाज कराने में भी असमर्थ
इकबाल का आरोप है कि इलाज के लिए वह स्थानीय ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया था, लेकिन उसे उचित सहायता नहीं मिली. आर्थिक तंगी के कारण उसका परिवार प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने में भी असमर्थ है.
किनारे से इकबाल को देते हैं बिस्कुट
हालांकि, स्थानीय लोग अब उसके इलाज के लिए आगे आ रहे हैं. रोज बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और आम लोग तालाब के किनारे उसे देखने के लिए जुटते हैं. कई लोग उसे चिउड़ा, बिस्कुट और अन्य खाद्य सामग्री भी देते हैं. लेकिन कोई भी उसे घर में रोक नहीं पाता.
इकबाल की यह असामान्य स्थिति देखकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. उनका सवाल है कि आखिर इस तरह वह कब तक जीवित रह पाएगा. अब इकबाल की यह रहस्यमयी बीमारी अब पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बन गई है. (रिपोर्ट:- सब्यसाची बनर्जी)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News