बिजली के तारों के पास खेल रहे थे बच्चे, हटाने पहुंची मां तो लगा करंट, तीनों की मौत – Aaj Tak

Feedback
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट लगने से एक महिला और दो बच्चों की जान चली गई. इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.
जिले में हुई इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने की. उन्होंने बताया कि ये घटना सोमवार दोपहर के आसपास पेडाबयालु मंडल के गडुगुपल्ली गांव में हुई. इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों की करंट लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एसपी ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई. ये दुर्घटना तब हुई जब महिला ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की, जो बिजली की लाइन के पास खेल रहे थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मशहूर रेस्तरां में लगी भीषण आग, राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने घटना
अवैध तरीके से की जा रही बिजली आपूर्ति
करंट लगने से महिला और दो बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने बिजली की चपेट में आए पीड़ितों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो पहले ही दम तोड़ चुके थे.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस नए घर को अभी तक नियमित मीटर वाला बिजली कनेक्शन नहीं मिला था. यानी जो वहां बिजली की आपूर्ति की जा रही थी वो पूरे तरीके से अवैध थी. इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जंप्ड कनेक्शन के माध्यम से वहां बिजली की आपूर्ति की जा रही थी.
यह भी पढ़ें: नोंचे हाथ- पांव और कपड़े…बुजुर्ग महिला पर टूटा आवारा कुत्तों का झुंड, CCTV में कैद हुई घटना
मामले की जांच की जा रही है
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही जिस व्यक्ति का घर बन रहा था उससे पूछताछ कर रही है. सवाल ये भी है कि आखिर बिजली के कनेक्शन के बिना वहां बिजली आपूर्ति कैसे हो रही थी. घटना के बाद वहां की पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News