बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक आज, भारत करेगा मेजबानी – india hosts first bimstec home ministers meeting on security – Jagran

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि भारत 13 अक्टूबर को पहली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
भारत करेगा पहली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत मंगलवार को यहां पहली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें आतंकवाद, सीमा-पार संगठित अपराध, तस्करी, अवैध वित्तीय लेन-देन और साइबर खतरों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में पहली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करना सम्मान की बात है। मैं माननीय गृह मंत्रियों और सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों का हार्दिक स्वागत करता हूं। हम ठोस समन्वय के जरिए एक सुरक्षित, मजबूत और अधिक सुरक्षित बिम्सटेक क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
बे आफ बंगाल इनिशिएटिव फार मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनामिक कोआपरेशन (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय समूह है जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।
बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद दो दिन की बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह गृह मामलों के वरिष्ठ सेक्रेटरी मंजूर मोर्शेद चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा।
बैठक के लिए रवाना होने से पहले नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने कहा कि नेपाल कई मुद्दे उठाएगा, जैसे जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े जोखिमों को कम करना, अर्ली वार्निंग सिस्टम को मजबूत करना और बचाव व राहत कार्यों में तालमेल के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News