बिहार में झमाझम बारिश… गर्मी का कहर थमा, मौसम ने ली करवट – AajTak

Feedback
बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पटना समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. हालांकि इस बीच कई इलाकों में तेज आंधी और तूफान जैसे हालात भी देखने को मिले.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 29 मई से 4 जून 2026 तक के बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

आने वाले दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: आग उगलते सूरज की दिल्ली-NCR में 4 दिन छुट्टी! नौतपा में धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें Nautapa का मॉडर्न साइंस कनेक्शन

देश के कई हिस्सों में बदला मौसम
बता दें कि भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला है. गुरुवार शाम दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली-NCR में 31 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
31 मई तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भीषण आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है.
वहीं, गुजरात में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम भी अब बदलने वाला है. मौसम की परिस्थितियों में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है और 30 मई से राज्य में प्री-मानसून बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार यहां बारिश देखने को मिल सकती है. आने वाली बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले कई दिनों से गुजरात में तापमान ज्यादा नहीं था, लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस काफी महसूस की जा रही थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News