बीएलओ की ड्यूटी लगाकर शिक्षामित्र गैरहाजिर, रोका वेतन – Hindustan

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन ने गुरुवार को विकास खण्ड पतारा के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रायपुर, कम्पोजिट विद्यालय छांजा, प्राथमिक विद्यालय सराय, कम्पोजिट विद्यालय पड़री के साथ-साथ अमृत सरोवर छांजा और अमृत सरोवर पड़री लालपुर का औचक निरीक्षक किया गया। कम्पोजिट विद्यालय रायपुर में 10 शिक्षक/03 शिक्षामित्र की बजाए 08 शिक्षक/03 शिक्षामित्र ही मिले। बीएसए से रिपोर्ट मांगी गई। विद्यालय परिसर में शौचालय बंद पाया गया और टंकी भी क्षतिग्रस्त पाई गई। अध्यनरत बच्चो का शिक्षण स्तर सामान्य से कम पाया गया। कम्पोजिट विद्यालय छांजा के प्रधानाचार्य द्वारा स्वयं कोई भी विषय शिक्षण के लिए निर्धारित नहीं किया गया।

स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्यालय सरांय में बच्चों का नामांकन कम पाया गया़। प्रधानाचार्य द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया। विद्यालय परिसर के टॉयलेट में अत्यधिक गंदगी और टंकी क्षतिग्रस्त पाई गई। बीएसए को प्रधानाचार्य का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बच्चों को विगत दो वर्ष से फल एवं दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है। लापरवाही पर प्रधान को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र सरायं में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार के नियमित वितरण का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। कम्पोजिट विद्यालय पडरी में एक शिक्षामित्र द्वारा उपस्थिति पंजिका में बीएलओ ड्यूटी अंकित कर अनुपस्थित थी। सम्बन्धित का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।अमृत सरोवर पड़री लालपुर के पाथवे पर अत्यधिक झांड़िया पाई गई। इसकी सफाई का कार्य निरीक्षण के समय किया जा रहा था। खण्ड विकास अधिकारी पतारा को निर्देश दिया गया कि एक महीने के अंदर अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण कराया जाए।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News