बीमारी में टूटा 'इंस्टाग्राम वाला प्यार': पति को हुआ कैंसर तो पत्नी ने रचाई दूसरी शादी, अब कोर्ट ने जारी किया वारंट – madhya pradesh wife remarries after husbands cancer arrest warrant issued news in hindi – Jagran

कैंसर पीड़ित पति को छोड़कर दूसरी शादी करने वाली पत्नी के खिलाफ रतलाम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कुटुंब न्यायालय द्वारा तलाक याचिका खारिज ह …और पढ़ें
पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने कर ली दूसरी शादी।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती और फिर प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमी युगल ने इंदौर आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली। स्वजन ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी। शादी के कुछ माह बाद ही जब प्रेमी पति को गले का कैंसर डिटेक्ट हुआ तो कुछ ही दिन में प्यार टूट गया और मामला थाने से लेकर कुंटुंब न्यायालय तक पहुंच गया।
इसी बीच विवाह विच्छेद के बिना ही पत्नी ने छतरपुर जिले के युवक से दूसरी शादी कर ली। पीड़ित पति ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो रतलाम के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ने महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
बता दें कि आकाश जाट और साक्षी नकुम की मुलाकात इंस्टाग्राम पर संदेश के आदान-प्रदान के बाद हुई थी। छह माह की दोस्ती के बाद दोनों ने 20 नवंबर 2022 को इंदौर के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था।
इसके बाद 13 दिसंबर 2022 को दोनों के परिवार वालों की मौजूदगी में रीति-रिवाज से शादी हुई। आकाश के अनुसार, शादी के करीब चार माह बाद उन्हें गले का कैंसर होने का पता चला। बीमारी के कुछ दिन बाद ही पत्नी का व्यवहार बदल गया और उसने साथ निभाने के बजाय उन्हें छोड़ दिया। उसने 10 जून 2024 को छतरपुर जिले के रहने वाले एक युवक से दूसरी शादी कर ली।
इस दंपती की एक बेटी भी है। खारिज हो चुकी है विवाह विच्छेद की याचिका :आकाश के अनुसार, साक्षी ने महिला थाने में उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, साथ ही कुटुंब न्यायालय में विवाह विच्छेद की याचिका भी दायर की।
तीन माह पहले 18 अप्रैल को कुटुंब न्यायालय ने साक्षी की ओर से दायर विवाह विच्छेद याचिका खारिज कर दी। इसके बाद आकाश ने रतलाम के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दायर किया।
अदालत ने प्रथमदृष्टया साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की धारा 82(1) के तहत मामला दर्ज किया। कई बार समन भेजे जाने के बावजूद साक्षी अदालत में उपस्थित नहीं हुई। इसके चलते अदालत ने साक्षी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 25 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News