Haridwar News: श्यामपुर, संवाददाता। गंगा के बढ़ते कटाव से श्यामपुर घाट को बचाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से शुरू कराए गए सुरक्षा कार्य की रफ्तार पर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मौके पर निर्माण कार्य बंद मिला, जबकि गंगा का कटाव लगातार जारी था। ऐसे में ग्रामीणों ने विभाग की तैयारियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मौके के निरीक्षण में पाया गया कि जिस हिस्से में गंगा की तेज धारा लगातार भू-कटाव कर रही है, उसी स्थान की मिट्टी जेसीबी से गंगा की ओर धकेली गई है। इसके साथ सीमित स्तर पर पिचिंग का कार्य शुरू किया गया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पिचिंग पूरी होने से पहले ही गंगा के तेज बहाव में लगाए गए जाल बह गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पत्थर समेत आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल कार्य रोक दिया गया है। ऐसे में घाट की सुरक्षा का काम अधूरा पड़ा है और कटाव का खतरा लगातार बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता बृजेश तेगवाल ने बताया कि घाट की सुरक्षा के लिए वन विभाग की अनुमति आवश्यक थी। समय पर अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्य शुरू होने में देरी हुई। अनुमति मिलने के बाद सुरक्षा कार्य शुरू कराया गया, लेकिन अब पत्थर सहित अन्य सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। सामग्री उपलब्ध होते ही काम फिर शुरू करा दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play