Meerut News: आषाढ़ की अष्टान्हिका महोत्सव के पावन अवसर पर श्री 1008 नंदीश्वर द्वीप महामण्डल विधान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर शांतिनाथ भगवान की मुख्य वेदी पर जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज जैन‚, सुशीला जैन,‚ नीलम जैन,‚ अदिती जैन,‚ अनंत जैन ने ध्वजारोहण कर किया। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं माला, मुकुट पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। मांडले पर कलश स्थापना के साथ अष्ट प्रातिहार्य एवं अष्टमंगल द्रव्य पूर्ण विधि विधान के साथ स्थापित किए गए। तदोपरान्त शांतिनाथ भगवान का सामूहिक रूप से अभिषेक किया। शांतिधारा सुषमा जैन,‚ आशी जैन,‚ मनीष जैन,‚ अनुपम जैन,‚ मुकेश जैन आदि द्वारा की गई।
सिद्धचक्र महामंडल विधान के मांडले पर आठ अर्घ समर्पित किए गए। मुनि भाव भूषण जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आषाढ़ अष्टान्हिका में नन्दीश्वर द्वीप की आराधना का अपना विशेष महत्व है। यह विधान समस्त कष्टों का हरण करने वाला और आत्मा को परम शांति प्रदान करने वाला है। जो भव्य जीव निष्काम भाव से भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन से अज्ञानता का अंधकार दूर होकर सम्यक ज्ञान का प्रकाश फैलता है।सांयकाल में धर्मचर्चा व शास्त्र प्रवचन किए गए। रात्रि में भगवान की आरती, भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सहयोग क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सुनील जैन‚, राजीव जैन, महाप्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, गुरमीत, अनुपम, सुदर्शन जैन आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play