बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं 'रामायण' की सीता, महज 18 साल की उम्र में बेझिझक दिए बोल्ड सीन्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Dipika Chikhlia B Grade Movies: रामायण की सीता को कौन नहीं जानता? लेकिन कई लोगों को यह बात जानकर हैरानी होगी कि सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया रामायण से पहले कई बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी थी, जहां उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में बोल्ड सीन्स किए.  
रामानंद सागर की रामायण आज भी कई घरों में देखी जाती है. इस टीवी शो में अरुण गोविल, दीपिक चिखलिया जैसे कई किरदारों ने भगवान राम, देवी सीता का रोल निभाया, जो अमर हो गए.
आज भारत का बच्चा बच्चा जब भी रामायण के किरदारों के बारे में  सोचता या देखता  हैं, तब उसे भगवान राम की जगह अरुण गोविल और सीता मां की जगह दीपिका चिखलिया का चेहरा नजर आता है.
मगर दीपिका को इतना सम्मानित रोल मिलने से पहले उन्हें बी-ग्रेड फिल्मों में तक काम करना पड़ा. उस वक्त वे मात्र 18 साल की थीं. फिर भी उन्होंने बेझिझक कई बोल्ड सीन्स दिए थे.
दीपिका का करियर रामायण से बदला. लेकिन उन्होंने बहुत कम उम्र में ही नाटकों में भाग लेना शुरू कर दिया था. उन्होंने 1983 में सबसे पहली फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद दीपिका की गाड़ी निकल पड़ी.
इस फिल्म के बाद दीपिका ने दादा और घर-संसार जैसी फिल्मों में काम किया. इसी बीच रामसे ब्रदर्स की फिल्म 1986 में आई ‘चीख’ और 1987 में आई ‘रात के अंधेरे में’ जैसी फिल्मों में काम किया. इस दौर में उनके पास कम बजट वाली फिल्में ही आती थी, जिसमें उन्होंने कई बोल्ड सीन्स भी दिए.
फिल्म ‘रात के अंधेरे में’ (1987) में उनका एक जबरदस्त बोल्ड सीन है, जिसमें वे बाथटब के अंदर हीरो के साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं. यह सीन उनका काफी वायरल हुआ.
उन्हें इस तरह की फिल्में करने में कोई मजा नहीं आ रहा था. करियर ढलान पर था. तभी रामानंद सागर के विक्रम-बेताल टीवी सीरियल में काम करने का मौका मिला. यह अवसर दीपिका के करियर का टर्निंग प्वाइंट बना.
इसी टीवी शो के दौरान रामानंद सागर अपने नए शो रामायण के लिए ऑडिशन ले रहे थे. तभी उन्होंने कहा कि, ‘ओए कुड़ी तू भी आजा और ऑडिशन कर ले.’ इसके बाद रामायण के लिए रामानंद सागर को दीपिका से अच्छी कोई और सीता नहीं मिली. इस किरदार ने दीपिका को पूरे भारत की सीता का दर्जा दे दिया.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News