बुढ़ापे में बेटों से अलग रहने को तैयार सपना चौधरी, बहू की मां बनने से किया इनकार – AajTak

Feedback
सपना चौधरी दो बेटों की मां हैं. वो अपने बच्चों की कैसी परवरिश कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इसका खुलासा किया है. सपना ने बच्चों की शादी और उनके अलग रहने पर भी रिएक्ट किया है.
 
एक इंटरव्यू में सपना ने कहा कि वो अपने बच्चों को पीटती नहीं हैं. बच्चों को डराने के लिए उनकी आंखें ही काफी हैं. वो बच्चों को कभी हाथ नहीं लगाएंगी. 
 
एक्ट्रेस ने खुद को स्ट्रिक्ट मदर बताया. वो गलत बातों पर बच्चों को सख्ती से समझाएंगी. फिर भी नहीं माना तो बच्चे से बात नहीं करेंगी.
 
उन्होंने कहा- मेरे दो बेटे हैं. मैं चाहूंगी वो अच्छे मर्द बने. अगर किसी की बेटी हमारे घर आए तो वो ये ना कह सके कि आपने अपने बेटे को कुछ सिखाया नहीं है. 
 
”जब बहू आए तो वो मेरी बहू हो, लेकिन मेरे बच्चों के लिए सब कुछ हो. मैं कभी अपनी बहू की मां नहीं बन पाऊंगी, सास ही रहूंगी. सास का मां बनना एक मिथ है.”
 
सपना से पूछा गया अगर बेटे पत्नियों संग अलग रहने की मांग करेंगे तो क्या करेंगी? एक्ट्रेस ने बताया वो इसके लिए तैयार हैं.  उन्हें अपनी लाइफ खुलकर जीने का मौका मिलेगा. वो बच्चों की खुशी में खुश हैं.
 
”मेरे बच्चे जैसे रहना चाहे रह सकते हैं. जो बनना चाहे बन सकते हैं. जितना खेलना है खेल सकते हैं. जितना पढ़ना है, वो पढ़ सकते हैं. ”
 
सपना ने कहा कि वो अपने बच्चों को किसी चीज के लिए कभी फोर्स नहीं करेंगी. ना पढ़ाई के लिए प्रेशर डालेंगी. ना कभी करियर ऑप्शन को लेकर अपनी मर्जी थोपेंगी.
 
एक्ट्रेस ने बताया कि वो चाहती हैं उनके बेटे घर का सारा काम जानते हों, खाना बनाना हो या कपड़े धोना. फ्यूचर में शादी के बाद उनका बेटा अपनी पत्नी का हाथ बटाएं. 
 
All Photos: Instagram @itssapnachoudhary
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News