बुरे फंसे यो यो हनी सिंह, महाराष्ट्र साइबर ने भेजा समन, नहीं पेश हुए होगा बड़ा एक्शन! – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र साइबर ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को नया समन भेजा है. इसमें उन्हें एक परफॉर्मेंस के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की शिकायत के सिलसिले में 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.
महाराष्ट्र साइबर के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की कि सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है. 
यह नया समन तब भेजा गया है जब सिंह को पहले तीन बार समन भेजे जाने के बावजूद वे जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए. सूत्रों के मुताबिक, सिंगर ने विदेश में होने के कारण पेश न हो पाने की बात कही थी.
कथित टिप्पणी के बाद, एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर से संपर्क किया और सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अब सिंह को जांच में शामिल होने के लिए 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है.
माफी मांग चुके यो यो हनी सिंह
दरअसल पूरा मामला 2026 दिल्ली में हुए हनी सिंह के कॉन्सर्ट से जुड़ा हुआ है. कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें हनी सिंह आपत्तिजनक कमेंट करते हुए नजर आए थे. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि वीडियो एडिट किया गया है. उनका किसी को दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था. जिसके बाद एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी. 
क्या 16 अक्तूबर को पेश होंगे हनी सिंह?
बता दें कि हनी सिंह को नोटिस भेजकर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. 14 सितंबर को जारी नोटिस को फाइनल रिमांडर बताया था. हालांकि वो तारीख पर पेश नहीं हुए. अब जानकारी के मुताबिक अगर वो 16 अक्टूबर को पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News