IND vs WI: रफ्तार ही बनी मयंक यादव की दुश्मन! 1 ही गेंद पर लुटाए 12 रन, क्या पेस ही बन गई जी का जंजाल? – AajTak

Feedback
भारतीय टीम के रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने गेंद से निराशाजनक प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में मयंक यादव एक ही गेंद पर 12 रन दे बैठे.
उन्होंने गेंद को तेज रफ्तार से फेंकने की कोशिश में एक ही गेंद पर 12 रन खर्च कर डाले. हैदराबाद की नई और उछाल भरी पिच पर मयंक अपनी लाइन और लेंथ से पूरी तरह भटकते नजर आए, जिसका फायदा कैरेबियाई बल्लेबाजों ने बखूबी उठाया.
वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप क्रीज पर मौजूद थे और मयंक अपनी तेज रफ्तार से उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे थे. इसी चक्कर में मयंक ने एक के बाद एक कई शॉर्ट और बाउंसर गेंदें फेंक डालीं, जो बल्लेबाजों के सिर के ऊपर से निकलने लगीं.
मयंक की एक गेंद इतनी ऊंची निकल गई कि अंपायर ने उसे नो-बॉल करार दिया. इसके अलावा एक अन्य गेंद दिशा से भटककर पांच वाइड रन दे बैठी, जिससे गेंदबाज पर दबाव और ज्यादा बढ़ गया. नो-बॉल की वजह से वेस्टइंडीज को फ्री-हिट मिल गई, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए शाई होप ने हवा में लहराते हुए गेंद को सीधे बाउंड्री के पार छक्के के लिए भेज दिया.
BREAKTHROUGH WHEN INDIA NEEDED IT MOST! 💪 #PrinceYadav with a game-changing caught & bowled to break the flow and send #ShimronHetmyer back! #INDvWI 4th T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/u6TUkXnpvZ https://t.co/piPnGp3LU2
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने कमाल की शुरुआत की. 8 ओवर में ही टीम 110 के स्कोर पर पहुंच गई थी. भारत को पहली सफलता अक्षर पटेल ने दिलाई. उन्होंने ज्वेल एंड्रयू को एलबीडब्ल्यू आउट किया. वह 16 गेंदों में 21 रन बना सके. इसके बाद प्रिंस यादव ने 9वें ओवर में शिमरोन हेटमायर को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया.
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News