Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात – ABP News

कॉकरोच जनता पार्टी के 3 नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है. तीनों को हिरासत में लेने के बाद जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में रखा गया था. हिरासत के 17 घंटे बाद रात 3 बजे इन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया था. रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. वहीं अभिजीत दीपके आज दिल्ली आने वाले हैं.
CJP लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि तीनों नेताओं को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया है और जल्द ही पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि तीनों पर बिना इजाजत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं. उन्हें सुबह SCM कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से तिहाड़ जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जा सकता है.
जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्त शिंदे ने 13 अक्टूबर को बिना इजाजत के जंतर-मंतर पर बैरिकेड्स लांघकर प्रदर्शन किया था. सारे गेट्स बंद थे जिसके बाद तीनों ने गेट पर चढ़कर एंट्री की थी. हिरासत में लिए जाने से पहले आशुतोष रांका ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि वो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे.
दिल्ली आएंगे दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के साथ प्रोटेस्ट करने के लिए अभिजीत दीपके दिल्ली आ रहे हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी थी. 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए मुंबई से आ रहे दीपके को फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था. रिहाई के बाद वो अपने गांव के लिए रवाना हो गए थे. दीपके की दादी का निधन हो गया था. अब वो वापस आ रहे हैं.
 
अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, ‘दुष्यंत कुमार गौतम को जेल में होना चाहिए. मैं माननीय राष्ट्रपति से विनम्र निवेदन करता हूं कि सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार को राज्यपाल नियुक्त न करें.’
#WATCH | Delhi | Ankita Bhandari murder case: Her father, Virendra Singh Bhandari, says, “Dushyant Kumar should be behind bars… I earnestly request the Honorable President not to appoint Dushyant Kumar as Governor until the CBI investigation is concluded.” https://t.co/tLIyiYMVb3

राहुल गांधी इंडिया गेट पहुंच चुके हैं, उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. यहां वह धरना दे रहे अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर रहे हैं. अंकिता भंडारी के माता-पिता इंडिया गेट पर दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध कर रहे हैं.
 
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News