बेकाबू ट्राले ने दो कारों में टक्कर मारी, चार घायल – Live Hindustan

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इफ्को चौक फ्लाईओवर पर देर रात एक बेकाबू ट्राले की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्राला डिवाइडर लांघकर दूसरी तरफ आ गया और दिल्ली की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार और थार से सीधे टकरा गया। हादसे में कार चालक सहित उसमें सवार कंपनी के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी पवन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-48 स्थित गार्निश कंपनी में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चलाता है। 18 जून की रात करीब ढ़ाई बजे वह कंपनी के स्टाफ नौनिध, रिफाकत और वासिब को कार में बैठाकर दिल्ली के शाहदरा छोड़ने जा रहा था। उनकी कार इफको चौक फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी दिल्ली की तरफ से जयपुर की ओर जा रहे एक ट्राले के चालक ने अपने वाहन को बेहद लापरवाही और गफलतबाजी से चलाते हुए आगे चल रहे एक हाइवा कैंटर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी。
ट्राले की टक्कर लगते ही कैंटर के चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर बने लोहे व कंक्रीट के डिवाइडर को कूदकर विपरीत दिशा (दिल्ली जाने वाली सड़क) में आ गया। कैंटर सीधे सामने से आ रही पवन शर्मा की स्विफ्ट डिजायर कार और उसके ठीक पीछे चल रही एक महिंद्रा थार गाड़ी से जा टकराया। इस भीषण भिड़ंत में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और कार में फंसे स्टाफ कर्मियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। पवन शर्मा को गुरुग्राम के नागरिक (सरकारी) अस्पताल और तीनों स्टाफ कर्मियों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही ट्राला चालक की पहचान कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News