सरायरंजन के हरसिंगपुर निवासी अविनाश कुमार गिरि को अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार मिला है। वह पूर्व वायु सैनिक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंककर्मी हैं। उन्होंने यह पुरस्कार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय मुंबई के राजभ
अविनाश कुमार गिरि ने हिंदी श्रेणी में यह सम्मान हासिल कर सरायरंजन प्रखंड, समस्तीपुर जिले और बैंक का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता यूनियन धारा के तहत कराई गई थी।
इस मौके पर समस्तीपुर क्षेत्रीय कार्यालय के राजभाषा अधिकारी डॉ. ऋषि शंकर चौधरी ने अविनाश कुमार गिरि को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां बैंककर्मियों में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रचनात्मक रुचि बढ़ाती हैं। साथ ही, राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को भी गति मिलती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.