थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत के 200 लोग पिछले 24 घंटे से फंसे हैं। वे एयर इंडिया की फ्लाइट से वापस भारत लौट रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से रनवे पर वापस लौट आया।
यात्रियों में कई मध्य प्रदेश के भी हैं। उनका कहना है कि एयर इंडिया ने न तो फ्लाइट कैंसिल की और न ही रिफंड किया। कभी 2 तो कभी 4 घंटे फ्लाइट डिले बताई जा रही है। ऐसे 28 घंटे बीत चुके हैं।
इससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली है। हालांकि, एयर इंडिया की तरफ से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।
5 बजे से एयरपोर्ट पर बैठे हैं यात्रियों ने बताया कि गुरुवार शाम 4-5 बजे से ही एयरपोर्ट पर बैठे हैं। हम बहुत परेशान हैं। 28 घंटे से सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं, लेकिन कोई दूसरी फ्लाइट अरेंज नहीं की जा रही है। न ही एयर इंडिया का कोई अधिकृत अधिकारी ने बात की है।
आज सिर्फ चेक इन और चेक आउट ही कर रहे हैं। छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं। सब नौकरीपेशा हैं। घंटों से परेशान हो रहे हैं।
कभी एयरपोर्ट तो कभी होटल में भेज रहे इंदौर की दिव्या माहेश्वरी ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ ट्रिप पर आई थी। गुरुवार की शाम 5.30 बजे बैंकॉक से वापसी की एयर इंडिया की फ्लाइट थी। यह फ्लाइट दिल्ली के लिए थी। बैंकॉक से दिल्ली के लिए आए हैं।
शाम 6 बजे बोर्डिंग किया और 6.15 बजे रन-वे पर आ गए। सभी पैसेंजर फ्लाइट सनसेट का वीडियो बना रहे थे। तभी कुछ देर में ही फ्लाइट वापस रन-वे पर पहुंची। केबिन की लाइट ऑन हुई तो क्रू मैंबर्स से पूछा कि क्या हुआ?
उन्होंने तकनीकी खराबी आने का हवाला दिया और अपडेट लेने की जानकारी दी। रात 8.30 बजे तक फ्लाइट में बैठा रखा था। आधे घंटे के बाद फ्लाइट से उतारा और एयर पोर्ट पर पहुंचे। यात्रियों ने जानकारी दी कि रात 11.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। कुछ देर बाद फ्लाइट कल तक के लिए कैंसिल होने की बात कह दी।
रात 12 बजे की होटल की व्यवस्था
एयर इंडिया ने ही होटल की व्यवस्था की। जहां रात 12 बजे पहुंचे। आज, शुक्रवार को दोपहर 5.30 बजे की फ्लाइट होने की बात कही। दोपहर 1.30 बजे एयरपोर्ट पर वापस आए। तीन से चार घंटे तक इंतजार करने के बाद कहा गया कि शाम 7.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेंगी।
अब फ्लाइट और डिले हो सकती है। एयर इंडिया सिर्फ टेक्नीकल इश्यू बता रहा है, लेकिन ये 26 से 28 घंटे बीत चुके हैं, समस्या सॉल्व नहीं की है। कई यात्री ऐसे हैं, जो दूसरी फ्लाइट से भारत लौट आए।
यात्रियों की मांग- नए एयरप्लेन बुलवा दीजिए मौजूदा एयर प्लेन में तकनीकी खराबी होने की वजह से यात्रियों ने नए एयर प्लेन से भारत लौटने की मांग भी एयर इंडिया से की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.