बैंक यूनियंस बेमियादी हड़ताल पर जाने को तैयार – Hindustan

हरदोई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने में लगातार देरी, एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) लागू करने तथा लंबित अवशिष्ट मुद्दों का समाधान नहीं किए जाने के विरोध में देशव्यापी आंदोलन एवं बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तहत 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल, 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल तथा 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की जाएगी। कर्मचारी नेता राकेश पांडेय का कहना है कि आठ मार्च 2024 को हुए समझौते/संयुक्त नोट में भारतीय बैंक संघ एवं बैंक यूनियनों के बीच शेष सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित करने पर सहमति बनी थी।
इसके बदले कर्मचारियों ने सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने पर सहमति दी थी। इससे ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं के उपलब्ध समय में कोई कमी नहीं होगी। इसके बावजूद दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा पांच दिवसीय बैंकिंग लागू नहीं की गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News