—विज्ञापन—
Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही. आज हम आपको एक ऐसी ही अदाकारा के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये मायूस मल्लिका कौन थीं?
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पर्दे पर किरदार के हर दर्द को महसूस करने वाली मीना कुमारी हैं. भले ही मीना कुमारी ने पर्दे पर हर दिल को जीता है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी दर्द से भरी थी.
मीना कुमारी को उनके पूरे जीवन में तकलीफों का सामना करना पड़ा. मीना कुमारी का बचपन संघर्षों से भरा था और जब वो पैदा हुई थीं, तभी उनके पिता उन्हें अनाथालय छोड़ आए थे. हालांकि, बाद में वो अपनी बेटी वो वापस ले आए थे.
परिवार की मदद करने के लिए मीना कुमारी ने बचपन में ही काम करना शुरू कर दिया था. महज 9 साल की उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में कदम रख दिया था और बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था.
भले ही पर्दे पर उनकी किस्मत चमक गई थी, लेकिन पर्सनल लाइफ में बेहद दर्द भरा था. उन्होंने 18 साल की उम्र में अपनी दोगुनी उम्र के शादीशुदा फिल्ममेकर से दिल लगा लिया था, जो बाद में उनकी बर्बादी की वजह बना.
दरअसल, कमाल अमरोही पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने मीना कुमारी से छिपकर दूसरा निकाह कर लिया और इसे महीनों तक दुनिया की नजर से छिपाकर रखा, लेकिन जैसे ही रिश्ता जग जाहिर हुआ तो दरार पड़नी शुरू हो गई.
‘पाकीजा’, मीना कुमारी की आखिरी फिल्म थी और इसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. मीना कुमारी को आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए हर कोई पहुंचा था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in