Feedback
1. मेष (Aries)
करियर और व्यापार के विभिन्न मामले संवार पर रहेंगे. आप टीम को साथ लेकर चलना पसंद करेंगे . रचनात्मकता में बढ़त होगी. अवसरों को भुनाने और लक्ष्यों को साधने में आप सफल रहेंगे. पेशेवर महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी. मित्रों के सहयोग से उन्नति के अवसर बनेंगे.
2. वृष (Taurus)
कामकाज में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे. व्यवस्था व प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से पूरे होंगे. पद-प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. आप अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारों से नजदीकी बढ़ाएंगे.
3. मिथुन (Gemini)
भाग्य बलवान होने से उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. पेशेवर विस्तार को बढ़ावा मिलेगा. व्यापार में स्थिति बेहतर बनी रहेगी. वरिष्ठों से भेंट होगी. प्रबंधकीय मामले गति लेंगे. आर्थिक और वाणिज्यिक लाभ संवार पर रहेगा, जिससे आप लक्ष्यों को तेजी से पूरा कर पाएंगे.
4. कर्क (Cancer)
कामकाज की स्थिति साधारण रहेगी, इसलिए सतर्कता बरतें. करियर और व्यवसाय को परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में निरंतरता रखेंगे. पेशेवर अनुशासन बढ़ाना जरूरी है. अनुबंधों को पूरा करने पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार की भूलचूक या उतावली से बचें.
5. सिंह (Leo)
करियर और कारोबार में सक्रियता आएगी. आप नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करेंगे. उद्योग के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साझा प्रयासों को गति मिलेगी. टीम वर्क में प्रदर्शन अच्छा रहेगा. महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालने में सफल रहेंगे. पद और प्रभाव में वृद्धि के संकेत हैं.
6. कन्या (Virgo)
पेशेवर सकारात्मक प्रदर्शन बना रहेगा और आप समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे. मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे, जिससे सहयोगियों और पेशेवरों का समर्थन प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोग उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. व्यावसायिक प्रयासों में सुधार आएगा. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी.
7. तुला (Libra)
कला-कौशल से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. लक्ष्य पूरा करने पर जोर रहेगा. अनुबंधों में सक्रियता आएगी. चतुराई से काम निकालने में सफल होंगे. कारोबारी प्रतिस्पर्धा में आपका प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा.
8. वृश्चिक (Scorpio)
वाणिज्य और व्यवसाय में गति बनी रहेगी. अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा. आप पेशेवरों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. कार्ययोजनाओं में तेजी आएगी. सफलता से उत्साहित रहेंगे. प्रबंधन में आपका प्रभाव बढ़ेगा. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद होगा.
9. धनु (Sagittarius)
व्यापारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. प्रबंधन क्षमता बढ़ेगी. विभिन्न लोगों से मेलजोल और संपर्क संवाद का क्षेत्र बड़ा होगा. लाभकारी परिस्थितियों को भुनाने में सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा की संभावना है. साहस और पराक्रम से विभिन्न मामले आपके पक्ष में बनेंगे.
10. मकर (Capricorn)
कामकाज अच्छा रहेगा और पेशेवर रूप से आप प्रभावी बने रहेंगे. अवसरों को भुनाने और संपर्क का लाभ उठाने में सफल रहेंगे. परंपरागत विषयों में सक्रियता बढ़ाएंगे और उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. धन-धान्य की वृद्धि और करियर में सुधार की स्थिति बनी हुई है.
11. कुंभ (Aquarius)
कार्य-व्यापार को नए ढंग से आगे बढ़ाने और नवाचार (Innovation) पर आपका जोर रहेगा. पद-प्रतिष्ठा और लाभ में वृद्धि होगी. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे और दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ेंगी. पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं और आप लक्ष्य साधने में अग्रणी रहेंगे.
12. मीन (Pisces)
कार्य-व्यापार में जल्दबाजी करने से बचें और पेशेवर प्रयासों को धैर्य से आगे बढ़ाएं. महत्वपूर्ण योजनाएं समर्थन पाएंगी लेकिन रुटीन कार्यों पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है. नीति-नियमों का पालन करें और कार्ययोजनाओं में सूझबूझ व नियंत्रण बनाए रखें. न्यायिक मामलों में गति आएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू