—विज्ञापन—
Best Hindi Comedy TV Show: तारक मेहता देखकर देखकर अगर बोर हो चुके हैं, तो यह 3 सीजन वाला सुपरहिट टीवी शो आपके लिए ही बना है. इसे 8.6 IMDb रेटिंग मिली है. इतनी शानदार रेटिंग के साथ यह शो आपका भरपूर मनोरंजन करेगा.
घर घर में तारक मेहता का शो देखा जाता है. लेकिन अगर आप वहीं रोज टीवी शो देखकर देखकर बोर हो चुके हैं, तो यह 3 सीजन वाला शो आपको काफी मजेदार लग सकता है. आइए जानते हैं.
अगर आप ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देखकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और धमाकेदार कॉमेडी ढूंढ रहे हैं, तो ‘खिचड़ी’ (Khichdi) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह आपके मनोरंजन का फुल पैकेज है.
इस शो का 8.6 IMDb रेटिंग मिली, जो कि काफी हाई रेटिंग है. इससे इस शो की लोकप्रियता साबित होती है. यह पारिवारिक कॉमेडी शो है, जिसमें पारेख परिवरा की पागलपंती ‘तारक मेहता’ को भी पीछे छोड़ देगी.
इस कॉमेडी टीवी शो में पारेख परिवार की पागलपंती दिखाई गई है, जिसमें हंसा, प्रफुल्ल, बाबूजी और अनंग देसाई जैसे किरदार जान भर देते हैं. इन सभी किरदारों की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है.
इस शो के 3 सीजन रिलीज हुए, जिन्हें खूब प्यार मिला. सीजन 1 में हंसा, प्रफुल्ल, बाबूजी की सादगी और ‘अजीबोगरीब’ अंग्रेजी ट्रांसलेशन आपको खूब हंसाएंगे. इसे देखकर आपका तारक मेहता भूल जाएंगे.
जब शो स्टार वन पर शिफ्ट हुआ, तो यह और भी ज्यादा ग्लैमरस और फनी हो गया. ‘इंस्टेंट खिचड़ी’ को आज भी भारतीय टेलीविजन के सबसे बेहतरीन कॉमेडी सीजन्स में गिना जाता है. इसमें पारेख परिवार की अमीरी और उनकी मूर्खता का जो कॉम्बिनेशन दिखाया गया, वो बेजोड़ था. बता दें सीजन 1 और 2 के मुकाबले सीजन 3 थोड़ा छोटा था.
तारक मेहता के कई एपिसोड्स हफ्तों तक खिंच जाते हैं, जिससे कई बार लोग बोर होने लगते हैं. लेकिन खिचड़ी सीरीज में पंच टू पंच आपको खूब हंसाते है और आपका मनोरंजन करते है. अब आप इसे Jio Hotstar पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in