ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली रूफिंग शीट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों का सामान जब्त – Aaj Tak

Feedback
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली रूफिंग शीट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. शनिवार रात पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मदपुर स्थित फैक्ट्री पर छापा मारकर करोड़ों रुपये का स्टील और अन्य सामग्री जब्त की. साथ ही पुलिस ने कंपनी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मदपुर में मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड पर जालान रूफिंग्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है. यहां ब्रांडेड एक कंपनी की नकली रूफिंग शीट बनाकर बाजार में सप्लाई की जा रही थी. बिहार और झारखंड राज्य में हर साल इस कंपनी के नाम पर 100 करोड़ रुपये के नकली शीट का कारोबार हो रहा था. ब्रांड प्रोडक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी को कंपनी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने इलाके का सर्वे किया.
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, हिरासत में लिए गए 2 लोग
दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
इस मामले में कंपनी के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आधी रात को छापेमारी करवाई. छापेमारी में नकली फैक्ट्री से करोड़ों रुपये के स्टील शीट जब्त किए गए. हालांकि फैक्ट्री चलाने वाले लोग मौके से फरार हो गए. जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. फैक्ट्री मालिक का नाम श्याम किशोर है, जो सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मामले में पुलिस ने कही ये बात
अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के एक अधिकारी ने एसएसपी को आवेदन देकर बताया था कि उनके कंपनी के नाम पर फर्जी कंपनी चलाई जा रही है, जिसके बाद छापेमारी की गई. जहां फैक्ट्री से करोड़ों रुपए के स्टील शीट बरामद किए गए. फिलहाल आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News