ब्रिटेन के तीन बड़े एयरपोर्ट्स पर बड़ा साइबर हमला, लीक हो गए 87 लाख यात्रियों का पर्सनल डेटा – Jagran

ब्रिटेन के मैनचेस्टर, लंदन स्टैनस्टेड और ईस्ट मिडलैंड्स हवाई अड्डों पर हुए साइबर हमले में 87 लाख ग्राहकों का व्यक्तिगत डेटा लीक हो गया है।
ब्रिटेन के 3 एयरपोर्ट्स पर साइबर हमला।
ब्रिटेन के तीन एयरपोर्ट्स पर 87 लाख डेटा लीक।
वित्तीय जानकारी और उड़ान संचालन पर कोई असर नहीं।
ग्राहकों को स्कैमर्स से सतर्क रहने की चेतावनी जारी।
डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के तीन प्रमुख हवाई अड्डों मैनचेस्टर, लंदन स्टैनस्टेड और ईस्ट मिडलैंड्स पर एक बड़े साइबर हमले की खबर सामने आई है। ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में हैकर्स ने लगभग 87 लाख ग्राहकों का व्यक्तिगत डेटा चुरा लिया है। इन तीनों एयरपोर्ट्स का संचालन करने वाले मैनचेस्टर एयरपोर्ट्स ग्रुप (MAG) ने इस घटना की पुष्टि की है।
MAG के अनुसार, जो जानकारी लीक हुई है उसमें ग्राहकों के ईमेल पते, फोन नंबर, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर और पोस्टकोड शामिल हैं। यह प्रभावित डेटा मुख्य रूप से कार पार्किंग, एयरपोर्ट लाउंज, फास्ट-ट्रैक बुकिंग और इन-एयरपोर्ट वाई-फाई के इस्तेमाल के लिए साइन-अप करते समय दिया गया था।
हालांकि राहत की बात यह है कि इस सिस्टम में ग्राहकों के बैंक खाते या पेमेंट की कोई भी जानकारी सुरक्षित नहीं थी, इसलिए वित्तीय डेटा पूरी तरह सुरक्षित है।
अच्छा, दूसरी तरह सबसे बड़ी राहत की बाच यह भी है कि इस साइबर हमले में विमानन सुरक्षा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एयरपोर्ट ग्रुप ने स्पष्ट किया है कि इस साइबर हमले का यात्री सुरक्षा या विमानन सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है।
एयरपोर्ट का कामकाज पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है और उड़ानों में कोई बाधा नहीं आई है। पार्किंग और अन्य ग्राहक सेवाएं भी सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
MAG ने बताया कि यह घटना बीते वीकेंड पर हुई थी और उन्होंने तुरंत स्थिति को संभालते हुए खतरे को नियंत्रित कर लिया है। कंपनी साइबर सुरक्षा के विशेष विशेषज्ञों के साथ मिलकर अपने सिस्टम को सुरक्षित करने और ग्राहकों की जानकारी की रक्षा के लिए कदम उठा रही है।
MAG के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी है और वे उनके साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। साथ ही, कंपनी ने ग्राहकों को हुई चिंता के लिए माफी भी मांगी है।
गौरतलब है कि लंदन स्टैनस्टेड एयरपोर्ट ने अलग से चेतावनी जारी करते हुए ग्राहकों से अपील की है कि वे चुराई गई जानकारी का इस्तेमाल करके ठगी करने वालों से सतर्क रहें।
ग्राहकों को भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है कि वे किसी भी ऐसे अचानक आने वाले ईमेल, फोन कॉल या मैसेज को लेकर सावधान रहें जिसमें एयरपोर्ट के नाम पर पैसे या बैंक डिटेल की मांग की जाए। एयरपोर्ट ने स्पष्ट किया कि वे कभी भी अचानक फोन करके भुगतान या बैंक की जानकारी नहीं मांगते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News