ब्लैक सी में रूसी ड्रोन का कार्गो शिप पर अटैक, कैप्टन की मौत… एक भारतीय नागरिक घायल – Aaj Tak

Feedback
ब्लैक सी में रूसी ड्रोन ने एक कार्गो शिप को निशाना बनाया, जिसके क्रू में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे. इस हमले में शिप के कैप्टन की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय क्रू मेंबर घायल हो गया. वहीं, रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि तीनों भारतीय नागरिक अब सुरक्षित हैं. हमले के बाद कार्गो शिप ‘एमवी रोयाद ममादोव’ में भीषण आग लग गई और बाद में वह डूब गया.
जानकारी के मुताबिक, शिप से ग्यारह क्रू मेंबर को बचाया गया. शिप पर मौजूद तीन भारतीय नागरिकों में से एक घायल हो गया और उसे रोमानिया के एक अस्पताल ले जाया गया.
यह हमला रोमानिया की समुद्री सीमा के बाहर हुआ. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि दो रूसी ड्रोन ने उस सिविलियन जहाज को निशाना बनाया, जो तुर्की का था.
शिप मक्का (corn) लेकर इटली के रेवेना जा रहा था. वेसल-ट्रैकिंग वेबसाइट ‘वेसलफाइंडरडॉटकॉम’ के अनुसार, यह सेंट किट्स एंड नेविस के झंडे के साथ चल रहा था और आखिरी बार यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह पर रुका था.
भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित
रोमानिया में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा कि उसे ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज ‘एमवी रोयाद ममादोव’ पर हमले की जानकारी मिली है. इसके बाद, एक और बयान में बताया गया कि तीनों भारतीय नागरिकों से बात की गई है और वे सुरक्षित हैं.
बयान में कहा गया, ‘तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. हमने उनसे बात की है. उनमें से एक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है.’
दूतावास ने कहा कि वह अस्पताल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और भारतीय क्रू मेंबर को हर संभव मदद दी जा रही है. 
इस बीच, रोमानिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि जहाज के 11 क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है. नेवल अथॉरिटी ने जहाज की पहचान ‘एमवी रोयाद ममादोव’ के तौर पर की है.  
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News