Bareily News: कानपुर प्रकरण को लेकर हुए पिछले साल हुए बवाल के मामले में फरार चल रहे 55 उपद्रवियों की तलाश में रविवार रात तीन थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई। मगर कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया। अब इस मामले में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कराने की तैयारी चल रही है। बता दें कि कानपुर प्रकरण को लेकर पिछले साल 26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर द्वारा इस्लामिया ग्राउंड में जुटाई भीड़ ने बवाल कर दिया था। जगह-जगह पुलिस पर हमला कर एसिड व पेट्रोल बम से हमला कर एंटी राइट गन व वायरलेस सेट लूट लिए गए। इस मामले में कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला में थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए।
मौलाना तौकीर, नफीस, नदीम, अनीस सकलैनी समेत 114 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। तौकीर समेत सभी प्रमुख आरोपी अभी तक जेल में हैं। मगर जांच के दौरान प्रकाश में आए और कुछ नामजद समेत 55 आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं, जिसके चलते विवेचना पूरी नहीं हो सकी है। इस पर बवाल से जुड़े प्रमुख मुकदमों के विवेचक कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने रविवार रात इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी, कोतवाली के आजमनगर और प्रेमनगर के शाहबाद व बानखाना क्षेत्र में दबिश दी लेकिन सभी आरोपी घरों से फरार मिले।
फरार चल रहे 55 आरोपियों में से कुछ के गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं और बाकी सभी के यहां दबिश की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद पुलिस फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
बवाल के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई व्यक्तियों के नाम सामने आए, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बवाल को कराने में शामिल रहे। इनमें से कुछ के खिलाफ कॉल डिटेल के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने इन सभी के नाम भी मुकदमे में बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरेली बवाल से जुड़े मुकदमों में कुछ अभियुक्त वांछित चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमें लगाकर उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। – अनुराग आर्य, एसएसपी
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play