7700 कोड और 9,000 फीट नीचे आया प्लेन… ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट के साथ क्या हुआ? फ्लाईदुबई की घटना की आई याद – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 05-10-26 20:17

British Airways: लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 में बीच उड़ान के दौरान इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी. इसके बाद विमान को वापस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. उस समय विमान आयरलैंड के ऊपर उड़ रहा था. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा में अचानक इसकी ऊंचाई तेजी से कम होती दिखाई दी. इसके कुछ देर बाद विमान ने 7700 स्क्वॉक कोड एक्टिवेट किया, जिसका इस्तेमाल सामान्य इमरजेंसी के लिए किया जाता है.
ब्रिटिश एयरवेज की बोइंग 777-200ER फ्लाइट ने लंदन हीथ्रो के टर्मिनल 5 से सुबह 11:50 बजे उड़ान भरी थी. विमान को शिकागो पहुंचना था और सफर का तय समय करीब 8 घंटे 40 मिनट था. उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद विमान 37,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था. इसी दौरान आयरलैंड के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से घटकर करीब 9,000 फीट तक आ गई.
7700 कोड का क्या मतलब है?
7700 विमान में इस्तेमाल होने वाला सामान्य इमरजेंसी कोड है. जब पायलट ट्रांसपोंडर में 7700 कोड डालता है तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC को संकेत मिल जाता है कि विमान में गंभीर परेशानी हो सकती है और उसे तुरंत मदद की जरूरत है.
हालांकि 7700 कोड का मतलब हाइजैक नहीं होता. इमरजेंसी की वजह इंजन में खराबी, आग, केबिन प्रेशर की समस्या, मेडिकल इमरजेंसी या कोई दूसरी गंभीर तकनीकी दिक्कत हो सकती है. BA295 ने यह कोड किस वजह से एक्टिवेट किया, फिलहाल इसकी जानकारी साफ नहीं है.
ब्रिटिश एयरवेज विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लंदन से शिकागो जा रही थी फ्लाइट ब्रिटिश एयरवेज विमान की इमरजेंसी लैंडिंग Watch : https://t.co/IdUB1ITdFl #BritishAirways #BA295 #EmergencyLanding #Bharat24Digital @anjanikrsingh https://t.co/B0G8z1bwZg
प्लेन के इमरजेंसी कोड कितने तरह के होते हैं?
विमानों में आमतौर पर तीन प्रमुख इमरजेंसी स्क्वॉक कोड इस्तेमाल किए जाते हैं.
इन्हें आसानी से याद रखने के लिए 75 का मतलब हाइजैक, 76 का मतलब कम्युनिकेशन फेल और 77 का मतलब सामान्य इमरजेंसी माना जाता है. इसलिए BA295 के मामले में अभी सिर्फ 7700 कोड एक्टिवेट होने की जानकारी सामने आई है.
फ्लाईदुबई की घटना की आई याद
ब्रिटिश एयरवेज की इस घटना ने हाल ही में हुई फ्लाईदुबई की घटना की याद दिला दी. 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में पहले 7700 और कुछ समय बाद 7500 कोड एक्टिवेट हुआ था. विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया था. 7500 कोड सामने आने के बाद इस घटना में हाइजैक की आशंका ने काफी ध्यान खींचा था.
बाद में सामने आया कि विमान के को-पायलट हमाम अल हम्मामी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला किया था. हमले में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन वह कॉकपिट का गेट खोलने में कामयाब रहे. इसी दौरान विमान तेजी से नीचे आ रहा था. यात्रियों ने को-पायलट को काबू में किया और विमान में मौजूद दो अन्य पायलटों ने इसे सुरक्षित लैंड कराया.
एक हफ्ते से भी कम समय में एक और विमान के अचानक इतनी ऊंचाई से नीचे आने की घटना ने चिंता बढ़ा दी है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि BA295 की ऊंचाई अचानक इतनी कम क्यों हुई और इमरजेंसी घोषित करने की असली वजह क्या थी. वहीं, फ्लाईदुबई मामले में को-पायलट को मौत की सजा दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है. अगर उसे UAE के कानून के तहत मौत की सजा मिलती है, तो उसे गोली मारकर सजा दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Kal Ka Mausam: 6 अक्टूबर को जमकर बरसेंगे बादल! दिल्ली से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News