भगत सिंह जयंती पर यूनिक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम: अफकार इंडिया फाउंडेशन ने युवाओं को अधिकारों और सरकारी… – Dainik Bhaskar

कांधला के गंगेरू रोड स्थित यूनिक इंटर कॉलेज में भगत सिंह जयंती पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसे अफकार इंडिया फाउंडेशन ने आयोजित किया।
संस्था के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और विचारों पर बात की। उन्होंने युवाओं को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
सिद्धार्थ ने भगत सिंह के जीवन परिचय और नौजवान भारत सभा की विचारधारा बताई। राहुल कुमार ने भगत सिंह के बचपन से शहादत तक की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई। यासमीन ने भगत सिंह के सपनों के भारत पर चर्चा की, जबकि आयशा मलिक ने आज के भारत और युवाओं की जिम्मेदारियों पर खुली चर्चा करवाई।
कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए। इस दौरान राहुल कुमार, यासमीन, रिजवान सैफी, आबिद मजीदी, आयशा मलिक, फिरदौस, इसराना और कॉलेज स्टाफ मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News