हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में हिंदी में अच्छे नंबर लाने वाले छात्र सम्मानित: आगरा पब्लिक स्कूल में अखिल भारत वर्ष… – Dainik Bhaskar

आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने प्रतिभा सम्मान समारोह किया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को सम्मानित किया गया।
यह समारोह हिंदी दिवस के मौके पर हुआ। वर्ष 2026 की परीक्षाओं में हिंदी विषय में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को सम्मान मिला।
हिंदी के प्रचार-प्रसार में मदद करने वाली पूनम माहेश्वरी, अनुराधा शर्मा, रिचा चौधरी, शिल्पी गुप्ता और कृतिका गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा मुख्य अतिथि थे, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे और भगवान परशुराम के चित्र पर माला पहनाकर और दीप जलाकर हुई। डॉ. मधु भारद्वाज ने हिंदी का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शर्मा ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News