भाजपा के झारखंड बंद का साहिबगंज में मिलाजुला असर – livehindustan.com

साहिबगंज। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आहूत झारखंड का यहां मिलाजुला असर दिखा। बंद के चलते आवागमन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। चौक बाजार समेत बाजार की दुकानें बंद रही। हालांकि दोपहर बाद धीरे-धीरे बाजार की दुकानें खुलने लगी। झारखंड बंद को लेकर पुलिस मुस्तैद थी। भाजपा ने जेपीएससी, जेएसएससी व सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ियों एवं विधानसभा घेराव के दौरान रांची में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया था। इसे लेकर भाजपा की ओर से जिले के सभी मंडलों में सुबह 8 बजे से ही बंद का आह्वान किया था। बंद के दौरान यहां के विभिन्न बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों, व्यापारियों व आम नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की।
साहिबगंज शहर में बंद कार्यक्रम के दौरान राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की । उन्होंने स्वयं भी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने कहा कि जेपीएससी,जेएसएससी व सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। भाजपा छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। राज्य सरकार तत्काल छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल करे और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपानाथ मंडल, धर्मेन्द्र कुमार, नगर अध्यक्ष बिनोद कुमार चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष अनुराग राहुल, जिला मंत्री चांदनी देवी, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, जयकांत वर्मा, दिनेश पांडेय, बिक्रम दास, संतोष चौधरी, संजीव पासवान, पंकज चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण करते हुए बाजार को बंद कराया。
फोटो 01, भाजपा के झारखंड बंद के दौरान साहिबगंज के व्यस्ततम चौकबाजार में बंद दुकानें।
फोटो 02, साहिबगंज में बंद के समर्थन में पूर्व विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता।
फोटो 03, राजमहल में बाजार बंद कराने सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता।
फोटो 04, तीनपहाड़ में बांस बल्ला लगाकर रोड जाम करते भाजपा कार्यकर्ता।
-छात्रों के न्याय व अधिकार की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है भाजपा: अनंत
साहिबगंज। राजमहल के पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि छात्र हमारे देश और राज्य का भविष्य हैं। उनके अधिकारों की आवाज उठाने पर लाठीचार्ज और दमनात्मक कार्रवाई किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगा। सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भाजपा छात्रों के न्याय और अधिकार की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जेपीएससी,जेएसएससी व सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की सीबीआइ से जांच कराने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बंद का रेल व वाहनों के परिचालन पर असर नहीं
साहिबगंज। भारत बंदी का सड़क व ट्रेन परिचालन पर जिला मुख्यालय में कोई असर नहीं देखा गया। सामान्य दिनों की तरह मंगलवार को भी साहिबगंज रेलखंड से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन हुआ। सभी ट्रेन अपने नियमित समय पर यहां पहुंची व यहां से खुली है। झारखंड बंदी को लेकर यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। रेलवे पूछताछ केंद्र के अनुसार डाउन फरक्का एक्सप्रेस, अप वनांचल एक्सप्रेस, साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर, साहिबगंज-बरहड़वा पैसेंजर आदि सभी ट्रेन का परिचालन अपने नियमित समय पर हुआ है। झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का खास इंतजाम था। जीआरपी व आरपीएफ के जवान सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखे।
बरहड़वा, प्रतिनिधि। भाजपा के झारखंड बंद का बरहरवा में मिलाजुला असर रहा। भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बाजार बंद कराने निकले। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और शहरवासियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने कुछ देर के लिए अपनी दुकानें बंद रखीं। हालांकि बंद के दौरान शहर में आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा। स्टेशन चौक, पतना चौक, रेलवे फाटक, मेन रोड और राजमहल रोड पर वाहनों की आवाजाही होती रही। भाजपा कार्यकर्ता स्टेशन चौक पर बैठकर बंद के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। बंदी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष तारक घोष, कुशमाकर तिवारी, रमेश सिंह, संजीव गुप्ता, अमित भारती, जयदेव महतो, दिलीप महतो, संजीत यादव, रामकुमार वर्मा, राजकुमार चौधरी, प्रदीप रमानी, बप्पी निर्मल प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
बरहेट । झारखंड बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरहेट प्रखंड में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारती ने किया । मौके पर मंडल मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद थे। चक्का जाम के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर भाजपा नेत्री रमिता तिवारी, विभीषण ठाकुर, राजा हांसदा, नवीन गुप्ता, साहबराम बेसरा, सरफराज अंसारी, हेमंत शाह, गौरी शंकर साह , खगेंद्र साह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो 12,बरहेट में झारखंड बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद कराया राजमहल बाजार
राजमहल , प्रतिनिधि। भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए झारखंड बंद के समर्थन में बाजार बंद कराया गया। कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लेकर मलखा बाबा थान से सिंघी दलान तक पैदल मार्च करते हुए दुकानदारों से शांतिपूर्ण तरीके से आंशिक रूप से बंद कराया। राज्य सरकार से छात्रों की मांग जल्द से जल्द पूरा करने की मांग करते हुए हेमंत सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। मौके पर संजीव दे, निर्भय सिंह, प्रदीप अग्रवाल, किशोर जैन, शेखर बर्मन, राहुल चौधरी,पवन मोदी, रितेश साहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
बोरियो में भाजपा का बंद का रहा आंशिक असर
बोरियो, प्रतिनिधि। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को बोरियो में बंद का आंशिक असर पड़ा। दुकाने खुली रही। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भुवनेश्वर तुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। बोरियो थाना रोड के समीप वाहनों के आवागमन को रोका गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए छात्रों के साथ न्याय की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनपहाड़ में किया सड़क जाम
तीनपहाड़। झारखंड बंद के समर्थन में तीनपहाड़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मंडल अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीनपहाड़ बाजार के मुख्य सड़क पर बांस-बल्ला लगा कर तथा जगह-जगह टायर जला कर सड़क जाम कर दिया। इससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम से वाहनों की लंम्बी कतार देखी गयी। मौके पर भाजपा नेत्री कृष्णा महतो, बबलु दास, रितेश पाठक, सजय चौधरी, छोटु रजक, पप्पु साहा, गोपाल राउत सहित बड़े संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
—————
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News