बहराइच में भादौ मेला के तहत तीन दिवसीय भादौ उत्सव शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार शाम दादी राणी सती की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा विश्राम घाट स्थित दादी राणी सती मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान भक्त दादी के भजनों पर थिरकते दिखे।
शोभायात्रा कस्बे के अग्रवाल अतिथि भवन से शुरू हुई। यह स्टेशन चौराहे से होते हुए आगे बढ़ी। भजनों की धुन पर महिलाएं और बच्चे उत्साह से नाचते-गाते चल रहे थे।
शुक्रवार को विश्राम घाट स्थित दादी के मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में दादी के भक्त शामिल होंगे।
इस शोभायात्रा में राजेश गोयल, सुधीश अग्रवाल, रजनीश गर्ग, शैंकी बंसल, मोनू गर्ग, अमन गर्ग और आनंद गोयल सहित कई भक्त मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.